नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उप-राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष नेता गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन करेगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए 5 अगस्त को चुनाव होने हैं। गांधी के लिए समर्थन की बात आप ने उनसे मिलने के कुछ घंटो बाद ही कह दी थी। आम आदमी पार्टी के लोगसभा नें चार सांसद हैं जिसमें से दो ने पार्टी के खिलाफ हैं।

Arvind Kejriwal
गोपालकृष्ण गांधी 18 विपक्षी पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार है, बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू का समर्थन करने के बजाए विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी का ही समर्थन का करने का फैसला किया है।

Gopal Krishna Gandhi
नीतीश ने कहा कि उन्होंने यह खबर एनडीए में आने से पहले ही कर दी थी, इसलिए अब इस बात से पीछे नहीं हटा जा सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसकी जानकारी बीजेपी को पहले ही दे दी गई थी और इससे उनके कोई दिक्कत नहीं है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.