पुराना किला भी अब प्रगति मैदान के साथ साथ पुर्नविकास योजना का हिस्सा बनेगा । इसके लिए अलग से बजट बनाया गया है। पुराना किला पुर्नविकास के लिए दो बार बैठक बुलाई गयी थी और दो बार बैठक होने के साथ मंजूरी भी मिल चुकी है।

qila
जानकारी के मुताबिक पुर्नविकास के तहत किले के जर्जर हिस्सों की रेट्रोफिटिंग की जाएगी। जो हिस्से गिरने के कगार पर हैं, उनकी मरम्मत के साथ-साथ पिलर से सर्पोर्ट दिया जाएगा। किले को ऐसे साफ किया जाएगा, जिससे कि उसका मूल रंग न छूटे। झील की सफाई कर नए सिरे से पानी भरा जाएगा। पार्क का बेहतर ढंग से रखरखाव किया जाएगा। किले के पिछले हिस्से में साफ सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा तीनों की व्यवस्था की जाएगी। किले के जीर्णोद्धार पर 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जोकि प्रगति मैदान पुर्नविकास योजना के 2,254 करोड़ रुपये के बजट से अलग होगा। इसका वहन एनबीसीसी अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से करेगा। जीर्णोद्धार कार्य की समय सीमा पांच वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रगति मैदान और आसपास के हिस्सों का विश्वस्तरीय कायाकल्प होने के बाद पुराना किला की बदहाली दाग की तरह से होगी, इसीलिए इसका भी पुर्नविकास किया जाएगा। हमें एएसआइ और एनसीएफ दोनों से स्वीकृति मिल गई है। प्रगति मैदान में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनने के बाद जब वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन होंगे तो पुराना किला में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.