स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े की कहानी तो अब तक तकरीबन सभी को मालूम हो चुकी है। अब जिस बारे में चर्चाएं गरम हैं वह है इस झगड़े से दोनों की जिंदगी और करियर पर पड़ने वाले प्रभाव। डीएनए की एक खबर के मुताबिक सुनील ने अब तक किसी भी शो पर वापसी नहीं की है क्योंकि वह ब्रेक लेकर किसी बेस्ट ऑफर के इंतिजार में है।
Also Read: अब ‘बाहुबली’ बनने की तैयारी कर रहे है किंग खान
खबर के मुताबिक सुनील को अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं लेकिन वह गेस्ट अपीयरेंस और स्टेज शो पर फोकस करना चाहते हैं। इसके अलावा जहां कपिल के शो की टीआरपी नीचे जाने के चलते उन्होंने अपनी फीस तकरीबन आधी कर दी है वहीं सुनील ग्रोवर ने अपनी डिमांड को देखते हुए फीस डबल कर दी है।

मालूम हो कि सुनील पहले कपिल के शो में एक एपिसोड के लिए 7-8 लाख रुपए ले रहे थे और अब अपनी एक अपीयरेंस के 13-14 लाख रुपए तक चार्ज कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सुनील और कपिल जब ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे थे तब फ्लाइट में कपिल ने शराब पीकर सुनील से बदतमीजी की थी और उन पर जूता उछाला था। उस दिन के बाद से सुनील द कपिल शर्मा शो के सेट पर नजर नहीं आए हैं। हालांकि गौर करने की बात यह भी थी तकरीबन 4 महीने तक मेकर्स कपिल के लौटने का इंतिजार करते रहे और इसका सबूत यह है कि कपिल के शो के स्टिंग से सुनील का चेहरा 4 महीने बाद तक नहीं हटाया गया। बावजूद इसके कि सुनील शो के सेट पर नजर नहीं आ रहे थे।
Also Read: टॉलीवुड ड्रग रैकेट केस में गिरफ्तार हुए काजल अग्रवाल के मैनेजर







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.