स्टार प्लस की पेशकश ‘आरंम्भ’ अपने पहले प्रोमो से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी आकर्षक कहानी एवं विजुअल इफेक्ट्स के लिए ‘आरम्भ’ को शुरुआती सप्ताह में जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। अब इसके निर्माता अपने दर्शकों के लिए एक और सरप्राइज लेकर आ रहे हैं।

इस शो की कहानी मातृसत्तात्मक एवं पितृसत्तात्मक समाज के इर्दगिर्द घूम रही थी। इसमें देवसेना और वरुणदेव अपने-अपने कुल को बचाने के लिए प्रयासरत थे। अब जल्द ही इस शो की कहानी 200 साल आगे बढ़ जाएगी और इसमें कई सारे नये किरदारों को आने का अवसर मिलेगा। नये किरदारों एवं नई कहानी के अलावा, इस शो का नाम अब ‘कहानी देवसेना की-आरम्भ’ हो जायेगा।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.