• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
आतंकवाद खत्म करेंगे भारत-अमेरिका
आतंकवाद खत्म करेंगे भारत-अमेरिका
Home
Uncategorized

आतंकवाद खत्म करेंगे भारत-अमेरिका

June 27th, 2017 urvashi Goel Uncategorized 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

वाशिंगटन।

भारत और अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान यह तय करे कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकी हमलों के लिए नहीं करने देगा। साथ ही वह मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को जल्दी ही न्याय के कटघरे में खड़ा करे। दोनों देशों के साझा बयान में कहा गया है कि आतंकवाद एक वैश्विक बुराई है और दुनिया के प्रत्येक हिस्से में इससे निपटा जाना चाहिए। भारत और अमेरिका इस पर मिलकर काम करेंगे और आतंकवाद को खत्म करेंगे। ट्रंप ने मोदी के कामकाज की भी सराहना की।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और इस मुलाकात में अतंकवाद एक अहम मुद्दा रहा। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने साझा संबोधन में आतंकवाद से लड़ने और आतंकियों की शरणस्थलियों को नष्ट करने की दिशा में हो रहे प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया। मोदी ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि दोनों देश इस बात के लिए संकल्पबद्ध हैं कि आतंकी संगठनों और उन्हें संचालित करने वाली चरमपंथी विचारधारा को नष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के शिकार हैं। हम चरमपंथी इस्लामी आतंकवाद को नष्ट कर देंगे। उधर विदेश सचिव जयशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत और अमेरिका ने अपने साझा बयान में स्पष्ट किया है कि आतंकवाद एक वैश्विक बुराई है, जिसे दुनिया के प्रत्येक हिस्से से लड़ा जाना चाहिए।

सलाउद्दीन अंरराष्ट्रीय आतंकी घोषित

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा इसलिए भी अहम रही क्योंकि ट्रंप से उनकी मुलाकात से पहले ही अमेरिका ने हिजबुल आतंकी सैयद सलाउद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया। भारत की यह एक बड़ी कूटनीतिक विजय मानी जा रही है। दोनों देशों के संयुक्त बयान में अल-कायदा, आईएशआईएस, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, डी कंपनी और उससे जुड़े संगठनों के विरुद्ध दोनों देशों ने मिलकर कार्रवाई करने का संकल्प दोहराया।

मोदी का भव्य स्वागत

व्हाइट हाउस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने भव्य स्वागत किया। मोदी ने कहा कि उनकी ट्रंप से अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें भारत-अमेरिका के सामरिक हित भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया और अमेरिका ग्रेट अगेन एक जैसे ही हैं और भारत तथा अमेरिका विकास के ग्लोबल इंजन हैं। भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बताते हुए ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश लड़ाई लड़ रहे हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कई शानदार काम किये हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Donald Trump
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • India-Amerika
  • Pm Narendra Mody
  • politics
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article एेसे बना  फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा का एक गाना  
Previous article मनीष गोयल ने दिखाई स्वर दक्षता  

urvashi Goel

Related Posts

Why to adopt a dog? Articles
April 22nd, 2023

Why to adopt a dog?

What makes earth unique Articles
April 6th, 2023

What makes earth unique

शादी में बेटा शेर तो बाप सवा शेर समधन लेकर भागे! Articles
January 21st, 2020

शादी में बेटा शेर तो बाप सवा शेर समधन लेकर भागे!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions