लाइफ ओके के अपकमिंग रिवेंज ड्रामा ‘आयुष्मान भव’ में मनीष गोयल, विक्रांत की भूमिका में दिखेंगे। अपने किरदार को अनूठा दिखाने के लिए उन्होंने अपनी आवाज और उसके उतार-चढ़ाव पर काफी मेहनत की है।

मनीष शो में मुख्य विलेन का किरदार निभा रहे हैं। उनके किरदार के अनेकों शेड्स हैं। अपने किरदार के साथ न्याय करने और अपनी आवाज में ठीक तरीके से उतार-चढ़ाव लाने के लिए वह कठिन प्रशिक्षण के दौर से गुजरे। मनीष अपनी हंसी पर भी काम करते देखे गए और इसके लिए अनेक तरह के स्वर का सहारा ले रहे हैं।
मनीष ने बताया, ‘हां मैं आवाज में उतार-चढ़ाव के लिए प्रशिक्षण ले रहा हूं क्योंकि मेरे कैरक्टर के अनेक शेड्स हैं। मेरे किरदार के आवाज के लिए पकड़ की जरूरत है, इसीलिए मैं इस पर काम कर रहा हूं। शो में मैं नेगटिव रोल प्ले कर रहा हूं, इसलिए मैंने अपनी हंसी पर भी काम किया है। शो को लेकर मैं बुहत उत्साहित हूं और इसके जल्दी ऑन एयर होने का इन्तजार कर रहा हूं।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.