स्टार प्लस अपने नये शो ‘चक्रव्यूह’ के साथ अपने दर्शकों के लिये एक खुशखबरी लेकर आया है। इस शो में नारायणी शास्त्री व अन्य जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख किरदारों में नजर आयेंगी। इस शो की कहानी इतनी अनूठी है कि दर्शक अपना रोमांच काबू में नहीं रख पायेंगे।

इस शो की कहानी एक मां और बेटी के बीच कड़वे रिश्ते पर आधारित है। इसमें एक शाही औद्योगिक परिवार की जिंदगी दिखाई जायेगी। छोटे परदे पर सालों से अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली खूबसूरत अभिनेत्री नारायणी शास्त्री स्टार प्लस के अगले बड़े शो – ‘चक्रव्यूह’ में एक प्रमुख भूमिका निभाती नजर आयेंगी। इस अभिनेत्री को एक प्रमुख किरदार निभाने के लिये चुना गया है और वह पर्दे पर एक शाही मां सतरूपा के रूप में नजर आयेंगी। वह एक मजबूत और साहसी मां है तथा अपने बेटे को बचाने के लिये किसी भी हद तक जा सकती है। इस किरदार के लिये पहले संगीता घोष को चुना गया था। बंगाली बाला संगीता से इस शो में लीड किरदार निभाने के लिये सम्पर्क किया गया था, लेकिन जब नारायणी ने लुक टेस्ट और इस भूमिका के लिये डेमो दिया, तो संगीता घोष की जगह उन्हें चुन लिया गया। अपने घर में हर छोटा-बड़ा फैसला वह लेती है और निर्माताओं को लगता है कि नारायणी इस दमदार किरदार के साथ पूरा न्याय कर पायेंगी।
संगीता को शो में प्रमुख विरोधी की भूमिका दी गई है, क्योंकि वह इस किरदार के लिये बिल्कुल उचित नजर आ रही हैं। लेकिन संगीता इस बात से उदास हैं कि निर्माताओं ने उनकी जगह नारायणी को चुना। वह सेट पर जब-तब नखरे दिखाती रहती हैं। इस शो में एक मासूम लडक़ी की कहानी पर केन्द्रित किया गया है जिसे अपनी ही मां द्वारा छोड़ दिया जाता है और वह अपने पालक माता-पिता में प्यार तलाशती है। सच्चाई यह है कि लडक़ी को हमेशा दूसरी प्राथमिकता दी जाती है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.