
लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की छात्राओं ने सर्वोच्च अंक हासिल किए हैं।
शुक्रवार को यूपी बोर्ड ने 10वी 12वीं दोनों के परीक्षा परिणाम घोषित किए। 12वीं में फतेहपुर जनपद की छात्रा प्रियांशी तिवारी ने 96.20 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, फतेहपुर की छात्रा है। हाईस्कूल की परीक्षा में जय मां ससस्वती ज्ञानमंदिर इंटर कालेज, राधानगर, फतेहपुर की छात्रा तेजस्वी देवी ने ट़ॉप किया है। उसे 87.99 अंक हासिल हुए हैं।
हाईस्कूल का रिजल्ट 81.18 फीसदी रहा जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 82.62 प्रतिशत रहा। पिछले साल की तुलना में हाईस्कूल में 6.48 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 5.37 फीसदी कम छात्र सफल रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट मई में घोषित हुआ था लेकिन इस साल प्रदेश में चुनाव के कारण परीक्षाएं देर से प्रारंभ हुई थीं और रिजल्ट भी देर से ही घोषित किया जा सकाय़
छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in पर देखें







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.