अभिनेता सलमान खान और राहत फ़तेह अली खान एक बार फिर फिल्म ट्यूबलाइट के दौरान साथ में नज़र आएंगे , फिल्म ट्यूबलाइट का यह गाना “तिनका तिनका दिल मेरा ” जिसे राहत फ़तेह अली खान ने अपनी आवाज़ दी है और इस गाने को कंपोज़ किया है म्यूजिक कंपोजर ” प्रीतम चक्रबर्ती ” ने.इससे पहले भी सलमान और राहत फ़तेह अली खान फिल्म सुल्तान ( जग घुम्या ), बॉडीगार्ड (तेरी मेरी प्रेम कहानी ) दबंग ( तेरे मस्त मस्त दो नैन) दबंग २ ( दगाबाज़ रे ) में एक साथ काम कर चुके हैं.
फिलहाल फिल्म ट्यूबलाइट के गाने म्यूजिक चार्ट पर नंबर १ पोजीशन पर हैं। ‘रेडिओ ‘ गाने के स्टेप्स सलमान फंस के लिए सिग्नेचर स्टेप्स बन चुके हैं और ‘नाच मेरी जान ‘ सलमान और सोहैल की जुगलबंदी पर आधारित हैं और इनदोनो की गाने मैं ऑनस्क्रीन चेमिस्टी को काफी पसंद किया जा रहा हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.