‘आरंभ’ भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े शोज में से एक माना जा रहा है, जिसकी कहानी दो सभ्यताओं : आर्यों एवं द्रविड़ों के इर्दगिर्द बुनी गई है। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कार्तिका नायर, जोकि स्टार प्लस के इस भव्य शो के साथ टेलीविजन पर अपना पदार्पण कर रही हैं। उन्हें महारानी देवसेना की भूमिका में देखा जायेगा।

लेखक के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद (बाहुबली, बाहुबली 2 और बजरंगी भाईजान प्रसिद्ध) द्वारा लिखी गई इस शो की कहानी में दोनों सभ्यताओं की बेहद विशिष्ट खूबियां हैं। द्रविड़ दक्षिण से दिखाये गये हैं और उनका रंग थोड़ा डस्की है। जबकि आर्य उत्तर से ताल्लुक रखते हैं और उनका रंग बहुत गोरा है।
इस शो के निर्माता दक्षिण उद्योग से कलाकारों को लेना चाहता थे, क्योंकि द्रविड़ों में साउथ इंडियन टच को दिखाया जाना है। उनके लुक और बातचीत के ढंग में भी दक्षिण भारत की झलक लाना चाहते थे। काफी शोध करने के बाद, निर्देशक गोल्डी बहल प्रमुख भूमिका में कार्तिका नायर को लेना चाहते थे। आखिरकार मजबूत कहानी और कैरेक्टर्स के साथ, वे कार्तिका नायर को लेने में सफल हुये।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.