छोटे परदे पर कामयाबी बटोरने के बाद अब मौनी रॉय बड़े परदे पर आने की तैयारी कर रही है. बड़े परदे की शुरुआत को लेकर पिछले कुछ दिनोंं से लगातार कई बातें सुनने को मिल रही हैं। कहा जा रहा है कि सलमान खान उनको लांच करना चाहते हैं। वैसे भी सलमान को नए कलाकारों का गॉडफादर बनने में मजा आता है।
अब सुनने में ये आया है कि मौनी अपनी पहली फिल्म अक्षय कुमार के साथ करेंगी, लेकिन मौनी रॉय को लांच सलमान खान ही करेंगे। सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार को लेकर सलमान खान और करण जौहर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार की हीरोइन के रूप में मौनी नजर आ सकती हैं।

सूत्रों के अनुसार मौनी से सलमान काफी प्रभावित हैं। बिग बॉस में बतौर गेस्ट वे कई बार आईं और सलमान से उनकी अच्छी पहचान हो गई। सलमान को ये भी लगता है कि मौनी में एक हीरोइन बनने के सारे गुण हैं। साथ ही वे ‘नागिन’ धारावाहिक के कारण दर्शकों में बहुत लोकप्रिय हैं और इसके कारण फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है।
सलमान ने करण से इस बारे में बात की और करण का भी मानना है कि मौनी को अक्षय कुमार की हीरोइन के रूप में पेश किया जा सकता है।

दूसरी ओर इस बात की भी चर्चा है कि मौनी रॉय को रीमा कागती फिल्म ‘गोल्ड’ में लेने का विचार कर रही है। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार लीड रोल में नज़र आयेंगे| यह फिल्म ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के पहले गोल्ड मैडल जीतने की कहानी है| इतना तो तय है की मोनी की पेबोल्ल्य्वूद में एंट्री अक्षय कुमार के साथ ही होगी|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.