सोनी सब के चिडिय़ाघर में 8 साल का लीप दिखाया जा रहा है। इस शो में लीप के बाद ढेर सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी और हमारे किरदार बड़े नजर आयेंगे। गिल्लू और गज बड़े और बदले हुए नजर आयेंगे। टीनेज गिल्लू की भूमिका भाविन भानुशाली निभाने वाले हैं। प्रस्तुत है गिल्लू की भूमिका के रूप में उनसे हुई बातचीत का संक्षिप्त अंश :-
टेलीविजन पर चिडिय़ाघर जैसे सीरियल में कॉमेडी करने पर कैसा महसूस हो रहा है?
इस शो का हिस्सा बनने पर वाकई बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को पसंद आ रहा है। जाहिर सी बात है, चिडिय़ाघर एक बेहतरीन शो है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि मैं शुरू से इस शो को देख रहा हूं। हमारे परिवार में हर कोई सोनी सब पर इस शो को देखना पसंद करता है।
आपने कॉमेडी क्यों चुनी?
आजकल हम ढेर सारा कॉस्ट्यूम ड्रामा देखते हैं और मैं इसमें फंसना नहीं चाहता। कॉमेडी करना चुनौतीपूर्ण है, जहां एक कलाकार को कुछ नया और कलात्मक करने का मौका मिलता है। मुझे पता है कि एक कलाकार के रूप में मुझे इस शो से काफी कुछ सीखने को मिलेगा और यही वजह है कि मैंने इसे चुना।
क्या गिल्लू पिछले 8 सालों में बदल गया है?
गिल्लू आज के जमाने का लडक़ा है। वह जीवंत है। उसे खुद में रहना पसंद है लेकिन साथ ही अपने विचारों को लेकर आगे रहता है और आवाज उठाता है। नई पीढ़ी गिल्लू से जुड़ाव महसूस करेगी।
क्या आप गिल्लू से खुद को जोड़ पाते हैं?
मैं सीधे रूप में इस किरदार से जुड़ा हुआ तो नहीं हूं लेकिन कुछ बातें एक जैसी हैं। मैं एक बेफिक्र इंसान हूं। जब भी कुछ गलत होता है, मैं आवाज उठाना पसंद करता हूं। मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो गलत चीजें करे।
आप अपनी पढ़ाई और अभिनय को एक साथ कैसे संभालते हैं?
मैं बैचलर ऑफ मास मीडिया की पढ़ाई कर रहा हूं, इसलिये यह कुछ ऐसा है कि मैं थ्योरी में व्यावहारिकता को मिला रहा हूं। हमें थोड़ी अटेंडेंस मिल जाती है, इसलिये इस कोटे में मैं चीजों को संभाल लेता हूं। मेरा कॉलेज बहुत सहयोगी है और मैं एक्टिंग के साथ पढ़ाई को संभाल लेता हूं।
सेट पर आपकी किससे सबसे ज्यादा पटती है?
अश्विन धीर सर से मेरी पटती है। उनसे बात करना आसान है, इसलिये मुझे कभी एलियन होने का अहसास नहीं होता। जब भी हमें कोई बात समझ नहीं आती या दृश्यों के बीच कहीं अटक जाते हैं तो वो हमेशा उनसे बात करने के लिये हमें प्रेरित करते रहते हैं। वे सेट पर खुशियां बिखेरने वाले इंसान हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.