• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 17th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 
Home
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

July 15th, 2026 himcomnews Articles 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

बांकीपुर विधानसभा सीट से अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन करने के 24 घंटे के बाद टिकट वापस कर दिया। इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को नया प्रत्याशी बनाया। नीरज आज यानि 13 जुलाई को नामांकन करेंगे। 

बंटी ने टिकट वापस क्यों किया, इस वक़्त का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है?  पार्टी ने सूत्रों के हवाले से मीडिया को तरह-तरह के कारण बताए हैं। 

लेकिन इसके पीछे क्या वही कारण हैं जो बताएं जा रहे हैं या कहानी कुछ और ही है चलिये जानने की कोशिश करते हैं — 

टिकट कटने के 4 कारण बताए जा रहे हैं। क्या वह सही है? 

  1. पारिवारिक कारण :

10 जुलाई को दोपहर अभिषेक कुमार बंटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैं पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने में असमर्थ हूं। इसी वजह से अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। बंटी ने बीजेपी नेतृत्व को पत्र भी लिखा और मौका देने के लिए आभार जताया।

यह थोड़ा अटपटा सा है। क्योंकि 24 घंटे पहले तक यानी नामांकन के दिन 9 जुलाई को घर में खुशी का माहौल था। परिवार के लोग जश्न मना रहे थे। बंटी के माता-पिता उनको आशीर्वाद देकर खुश थे। खुशी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई। फिर 24 घंटे में परिवार में ऐसा क्या हो गया कि बंटी ने टिकट लौटा दिया।

टिकट वापसी के अगले दिन 11 जुलाई को बंटी के पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा सामने आए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के खिलाफ साजिश की गई है। जिन लोगों का टिकट कट गया था, उन्होंने साजिश रची है।

रविंद्र प्रसाद सिन्हा की बातों को मानें तो परिवार में सब ठीक है। बंटी का टिकट पारिवारिक कारणों से नहीं, साजिश के कारण कटा है।

  1. चारा घोटाले में माता-पिता को मिली है सजा :

भाजपा ने सूत्रों के हवाले से मीडिया को जानकारी दी कि अभिषेक कुमार बंटी के माता-पिता पर चारा घोटाला का केस है। उनकी मां चंचला सिन्हा और पिता रविंद्र प्रसाद सिन्हा को चारा घोटाले में सजा हो चुकी है। पार्टी चारा घोटाले के खिलाफ लगातार मुहिम चला रही थी। ऐसे में टिकट देने से पार्टी की इमेज खराब होती।

हां, यह सच बात है कि CBI अदालत ने अभिषेक की मां और पिता को डोरंडा ट्रेजरी घोटाले  में 3-3 साल की सजा सुनाई है। दोनों अभी जमानत पर बाहर हैं। केस झारखंड हाईकोर्ट में पेंडिंग है। हालांकि, यह तर्क बहुत कमजोर है, क्योंकि
चारा घोटाले  में ही सजा पा चुके पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जगन्नाथ प्रसाद मिश्र के बेटे नीतीश मिश्रा भाजपा के बड़े नेता हैं। पार्टी उन्हें लगातार विधानसभा का टिकट दे रही है।

  1. मैट्रिक के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी की चर्चा :

पार्टी ने सूत्रों के हवाले से दूसरा बड़ा कारण बताया कि अभिषेक कुमार बंटी के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में गड़बड़ी थी। कुछ तकनीकी गड़बड़ी थी।इससे पार्टी की फजीहत होती।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। इससे गलत मैसेज जाता।

वहीं, अभिषेक के पिता का दावा है कि बेटे के मैट्रिक के सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी नही है। चाहे तो कोई जांच कर सकता है।

BJP का यह तर्क उसकी दोहरी नीतियों को उजागर कर रहा। क्योंकि 
प्रशांत किशोर तो सम्राट चौधरी को भी कथित तौर पर 7वीं पास और उनकी डिग्री पर सवाल उठाते रहे हैं। फिर भी पार्टी ने उनको मुख्यमंत्री बनाया है।

नितिन नवीन खुद 12 वी पास है और पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। भाजपा की रमा निषाद 12वी पास है और सम्राट सरकार में मंत्री हैं। 

  1. नामांकन रद्द होने का खतरा :

पार्टी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अभिषेक ने नामांकन में गलत जानकारी दी थी। उन्होंने पढ़ाई  से जुड़ी जानकारी भी छिपाई थी। इस गलती की वजह से उनका नॉमिनेशन रद्द हो सकता था। ऐसे में भाजपा ने जोखिम नहीं लेने का फैसला किया।

पार्टी का यह तर्क व्यवहारिक नहीं है। क्योंकि…अभिषेक ने 9 जुलाई को 2 सेट में नामांकन किया था। अगर पार्टी को जानकारी हो गई थी कि नामांकन में गलत जानकारी दी गई है तो वह दोबारा 2 सेट या एक सेट में नामांकन दाखिल करा सकती थी। क्योंकि अभी नामांकन में 2 दिन और बाकी थे। 10 और 13 जुलाई।

… तो अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा 

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जैसे ही बंटी के नाम का ऐलान हुआ। पटना में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। अपनी पसंद के नेता को टिकट नहीं दिला पाने से निराश नेताओं की एक लॉबी एक्टिव हुई। दिल्ली में मजबूत पोजिशन में बैठे एक नेता के माध्यम से टॉप लीडरशिप को सीनियर नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

पार्टी की एक लॉबी ने यह भी फीडबैक दिया कि प्रशांत किशोर के पास अभिषेक बंटी के कुछ पुराने वीडियो और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज हैं। जिसे नामांकन खत्म होने के बाद प्रशांत किशोर सामने लाने वाले हैं। अगर वह इन मुद्दों को उठाते हैं तो BJP अपने गढ़ में फजीहत होगी। 

चर्चा है कि इसके बाद नितिन नवीन ने पासा पलट दिया। उन्होंने अपने दूसरे भरोसेमंद नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिला दिया। वह जानते थे कि नीरज के नाम पर पार्टी को ज्यादा आपत्ति नहीं हो सकती है क्योंकि…

  1. नीरज युवा हैं। उनका पूरा परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा है। कायस्थ समाज से आते हैं।
  2. शांत मिजाज के रहने वाले हैं। अब तक किसी विवाद में नहीं पड़े हैं।
  3. अनुभव में कमी जरूर है, लेकिन बूथ लेवल कार्यकर्ता से होते हुए मंडल लेवल तक पहुंच हैं।

~by Dileep Anand

3rd semester

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • bjp india
  • hImcomnews
  • Latest
  • Latest Story
  • nation
  • Political News
  • vidhansabha
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article ART AS ACTIVISM
Previous article JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

himcomnews

Related Posts

Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

"This is not just a protest - it's a demand for justice." When people's voices go unheard, peaceful...
LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions