रूस के राष्ट्रपति पुतिन अपनी 2 दिवसीय भारतीय यात्रा पर दिल्ली में है यात्रा का दूसरा दिन यानी कि आज शुक्रवार का दिन बहुत अहम माना जा रहा है जहां पीएम मोदी के साथ उनकी बैठके हो रही है वहीं रूस यूक्रेन का मुद्दा भी उसी बीच उठा जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कोई तटस्थ देश नहीं है भारत का पक्ष हमेशा शांति का रहा है। और उन्होंने ने कहा है कि यूक्रेन युद्ध के बाद दोनों देश लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं और शांति के लिए सबको आगे आकर रास्ता तलाशना होगा.
राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन

आज सुबह राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की उस दौरान उनकी गरिमामय उपस्थिति के साथ राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया था। यह मुलाकात दोनो देशों के बीच रिश्तों की मजबूती को दर्शाने वाली थी। पुतिन ने महात्मा गांधी के आदर्शों का सम्मान करते हुए भारत की संस्कृति और इतिहास को सराहा इस अवसर पर राजघाट की शांतिपूर्ण और पावन वायु ने सभी को प्रेरित किया.

पुतिन राजघाट पर फूलमाला चढ़ाकर गांधी को श्रद्धांजलि देकर और फिर विजिटर्स बुक में संदेश में लिखा ये उनकी यात्रा के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के एजेंडे का हिस्सा था। पुतिन का यह संदेश गांधी की अहिंसा और शांति की विरासत के संदर्भ में वैश्विक शांति और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था पर जोर देता हुआ प्रतीत होता है.
कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति पुतिन ने शिखर वार्ता में दोनों देशों के 8 दशक पुरानी साझेदारी को नई गति प्रदान की दोनों देशों ने 2030 के आर्थिक कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के अलावा, स्वास्थ्य, गतिशीलता और लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
Shivam Singh




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.