तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई,इस भगदड़ में 40 लोगों ने जान गंवाई और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसमें जान गंवाने वाले में से 16 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं अभी तक 50 से अधिक लोग ICU में भर्ती बताए जा रहे हैं मरने वालों की और बढ़ सकती हैं।
भगदड़ की वजह क्या है

तमिलनाडु के करूर के जिस मैदान में एक्टर विजय की रैली थी उस मैदान की क्षमता 10000 लोगों की थी और वहां पर 10000 से अधिक लोग इक्कठे हो गए.
भीड़ बड़ी कैसे

करूर में अभिनेता से बने राजनेता विजय की रैली का समय दोपहर 3 बजे का था ऐसे में लोग वह पर सुबह 11 बजे से ही मैदान पर एकत्रित हो गए विजय रैली में काफी देर से पहुंचे तब तक भीड़ काफी बढ़ चुकी थी.एक्टर लगभग शाम 7:30 बजे के करीब पहुंचे लोग घंटों से भूखे प्यासे विजय के इंतजार में बैठे थे और उनको देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई।
विजय ने घटना पर क्या कहा

रैली में मची भगदड़ के बाद विजय ने एक्स पर पोस्ट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा, “मेरा दिल टूट गया है. मैं असहनीय दर्द और दुख में हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। करूर में जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
पीएम मोदी जताया दुख करूर की घटना पर

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है. मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं.और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.