मुंबईः करीना कपूर इन दिनों कमबैक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की तैयारियों में लगी हुई हैं. इस फिल्म के लिए करीना कपूर ने अपना वजन भी कम कर लिया है. हाँलाकि फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है. लेकिन उम्मीद है की अगले दो महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी। हाल ही में करीना एयरपोर्ट पर स्पाँट की गईं| उनके साथ अमृता अरोड़ा भी थीं. करीना कपूर इन दिनों मुंबई में कम और विदेशों में ज़्यादा टाइम गुज़र रही हैं.

फॉर्मल अटायर में करीना बहुत खूबसूरत लग रही थीं. व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम कलर का जींस में वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं. ज़्यादा गर्मी की वजह से करीना ने बालों का जूड़ा बना रखा था. साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे ,उनके स्टाइल को और भी ब्यूटी लुक दे रहा था|
वहीँ अमृता चेक वन पिस में नज़रआईं। सिर पर बेसबॉल कैप और जूतों में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं. बता दें की कल ही अमृता की बहन मलिका का डायवार्स हुआ है. लेकिन वह सारी फ़िक्र छोड़ कर करीना के साथ घूमने चली गयीं.
बता दें कि करीना की आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में उनके साथ सोनम कपूर भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को सोनम की बहन रिया कपूर प्रोडूस कर रही हैं.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.