मदीराक्षी मुण्डले, जो कि ‘जाट की जुगनी’ में मुन्नी के रूप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए घर-घर में प्रसिद्ध हो गई हैं, वे इस शो में अपना बेस्ट देने के लिए कुछ अलग करती नजर आ रही है।

jat ki jugni ki madirakshi
सूत्र बताते हैं कि इस अदाकारा ने सीन और अपनी मांग के अनुसार लुक्स और कास्ट्यूम्स सुझाना शुरू कर दिया है। उन्हें अपनी स्टाइलिस्ट खुद बनना पसंद है और उन्होंने टीम से निवेदन किया है कि वे उन्हें अपने पसंद के काम करने की अनुमति दें।
‘अपनी स्टाइलिस्ट खुद बनने के अलावा, चूंकि उन्होंने ब्राइडल मेकअप भी सीखा है, इसलिए वे सेट पर मेकअप आर्टिस्टों को भी सुझाव देती हैं। क्रिएटिव टीम को उनके कॉस्ट्यूम से संबंधित सुझाव पसंद हैं और इसलिए वे अपनी पसंद का करती है। उनके कपड़ों का रंग संयोजन, ओवरकोट जैकेट्स से मैच होती एसेसरीज सब उनका चुनाव है।’
मदीराक्षी ने बताया, ‘आप अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय कर रहे हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार व्यक्त करना हमेशा अच्छा होता है। एक सीन करते समय मुझे यह पता होता है कि मुन्नी को कैसा दिखना चाहिए और इसीलिए मैं अपने स्टाइल इनपुट देती हूं।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.