• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 25th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
मायावती ने नसीमुद्दीन और बेटे को पार्टी से किया बाहर
मायावती ने नसीमुद्दीन और बेटे को पार्टी से किया बाहर
Home
News
देश

मायावती ने नसीमुद्दीन और बेटे को पार्टी से किया बाहर

May 10th, 2017 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के करीब दो महीने बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को पार्टी से बाहर कर दिया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे और उनके बेटे को बाहर करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि  इन दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और चुनाव के दौरान पैसे लेने  का  गंभीर आरोप हैं.

बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए कहा कि  उन्होंने  चुनाव के दौरान लोगों से  पैसे लिए थे, और पार्टी के प्रति अपनी  जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से  निर्वहन नहीं किया। साथ ही सतीश चंद्र ने उन पर  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेनामी संपत्ति बनाने  का भी आरोप लगाया। आगे उन्होंने कहा  कि  इनके कई अवैध बूचड़खाने भी चल रहे हैं, जिसके चलते पार्टी की छवि खराब हो रही थी।  सतीश चंद्र ने नसीमुद्दीन पर पार्टी के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विधानसभा चुनाव में योग्य प्रत्याशियों को टिकट देने के बजाय ज्यादा पैसे देने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिए, जिसका पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

पार्टी से निकाले जाने के तुरंत बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पलटवार करते हुए कहा  कि  वो जल्द ही मायावती के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे।

बता दें कि 1995  में जब मायावती पहली बार मुख्यमंत्री बनी  थी तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी  2007  में भी  मायावती सरकार में मंत्री रहे।

गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी का विवादों से हमेशा से एक गहरा नाता रहा है, पिछले साल  इन्होने  बीजेपी नेता दयाशंकर कि पत्नी और बच्चो के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिसके कारण  जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था और  दयाशंकर कि  पत्नी ने  उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article सहारनपुर में उपद्रवियों का तांडव, फूंकी चौकी और पुलिस की गाड़ी
Previous article आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा बैठे अनशन पर

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions