तेलांगाना की राजधानी हैदराबाद का नाम क्या हो? हैदराबाद या फिर भाग्यनगर? बीजेपी ने वादा किया है कि अगर तेलंगाना में उनकी सरकार आती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर ‘भाग्यनगर’ कर दिया जाएगा तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद किशन रेड्डी ने कहा है , ‘हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदलना चाहिए? कौन है हैदर? किधर से आया हैदर? हैदर का नाम जरुरी है क्या? भाग्यनगर पुराना नाम है निज़ाम के जमाने में नाम बदला गया था |
हमारे सत्ता में आने के बाद हम हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करेंगे किशन रेड्डी से पहले यूपी केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने की बात कही है इतना ही नहीं, पिछले साल हैदराबाद में जब बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को ‘भाग्यनगर’ ही कहा था पीएम मोदी ने कहा था , हैदराबाद भाग्यनगर है जो हम सभी के लिए अहमियत रखता है सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव यहीं थी और अब इसे आगे लेजाने की जिम्मेदारी भाजपा की है आपको क्या लगता है क्या हैदराबाद का नाम बदल कर भाग्यनागर रखाना चाहिए
| ReplyForward |







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.