• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 11th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
ईद उल-फ़ित्र मुबारक
ईद उल-फ़ित्र मुबारक
Home
Human Interest

ईद उल-फ़ित्र मुबारक

April 22nd, 2023 himcomnews Breaking News, Hindi, Human Interest, News, दुनिया, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्यौहार विश्व भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिनों तक बिना कुछ खाए पिए रोज़ रखने के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारक बाद देते हैं.

ईद उल फितर को मीठी ईद के रूप मे भी जाना जाता है. हिजरी कैलेंडर के अनुसार दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन ये त्यौहार दुनिया भर में मनाया जाता हैं. इस्लामी कैलेंडर में ये महीना चांद देखने के साथ शुरू होता है. जब तक चांद नजर नहीं आता तब तक रमज़ान का महीना खत्म नहीं माना जाता. इस तरह रमजान के आखिरी दिन चांद रात को चांद दिख जाने पर जशन मनाया जाता हैं और अगले दिन बेहद उत्साह और उलास के साथ ईद मनाई जाती है. ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन हजरत मुहम्मद मक्का शहर से मदीना के लिए निकले थे. मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी.

पैगम्बर ने करवाया मुंह मीठा

जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है. पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बताया है कि उत्सव मनाने के लिए अल्लाह ने कुरान में पहले से ही 2 सबसे पवित्र दिन बताए हैं. जिन्हें ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा कहा गया है. इस प्रकार ईद मनाने की परंपरा अस्तित्व में आई. ईद का त्योहार सबको साथ लेकर चलने का संदेश देता है. ईद पर हर मुसलमान चाहे वो आर्थिक रुप से संपन्न हो या न हो, सभी एकसाथ नमाज पढ़ते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं. कुरान में ज़कात अल-फ़ित्र को अनिवार्य बताया गया है. जकात यानी दान को हर मुसलमान का फर्ज कहा गया है. ये गरीबों को दिए जाने वाला दान है.

जरूरतमंदों की करें मदद

परंपरागत रूप से इसे रमज़ान के अंत में और लोगों को ईद की नमाज़ पर जाने से पहले दिया जाता है. मुस्लिम अपनी संपत्ति को पवित्र करने के रूप में अपनी सालाना बचत का एक हिस्सा गरीब या जरूरतमंदों को कर के रूप में देते हैं. ईद की शुरुआत सुबह दिन की पहली नमाज़ के साथ होती है. जिसे सलात अल-फ़ज़्र भी कहा जाता है. इसके बाद पूरा परिवार कुछ मीठा खाता है. वैसे ईद पर खजूर खाने की परंपरा है. फिर नए कपड़ों में सजकर लोग ईदगाह या एक बड़े खुले स्थान पर जाते हैं, जहां पूरा समुदाय एक साथ ईद की नमाज़ अदा करता है. प्रार्थना के बाद, ईद की बधाईयां दी जाती है. उस समय ईद-मुबारक कहा जाता है. ये एक दूसरे के प्यार और आपसी भाईचारे को दर्शाता है.

ईद-उल-फितर की खास दावत

ईद-उल-फितर के मौके पर एक खास दावत तैयार की जाती है. जिसमें खासतौर से मीठा खाना शामिल होता है. इसलिए इसे भारत और कुछ दक्षिण एशियाई देशों में मीठी ईद भी कहा जाता है. ईद-उल-फितर पर खासतौर से सेवइयां यानी गेहूं के नूडल्स को दूध के साथ उबालकर बनाया जाता है और इसे सूखे मेवों और फलों के साथ परोसा जाता है.

Anishka Maheshwari (BJMC II)

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article विश्व पृथ्वी दिवस
Previous article दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग

himcomnews

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions