बहुचर्चित टीवी सीरियल “विदाई ” से लोकप्रियता बटोर चुकी अभिनेत्री सारा खान हाल ही में अपने एक पाकिस्तानी सीरियल ” लेकिन ” की शूटिंग के लिए पाकिस्तान गयी थी। इससे पहले वह “बेखुदी” नाम के पाकिस्तानी सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं । भारत वापस आकर उन्होंने “पिंकविला” में दिए एक इंटरव्यू में अपने इस सफर को ख़ुबसूरत बताया | पर साथ ही साथ उन्होंने एयरपोर्ट पर हुई परेशानियों का ज़िक्र करते हुए बताया कि ” जब वह एयरपोर्ट पर पहुंची तब इमिग्रेशन काउंटर पर बैठे एक अधिकारी ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिससे वह आहत हुई |अधिकारी ने बोला की ” सारा खान आप एक भारतीय अभिनेत्री हैं, हमारे देश की माहिरा खान जब भारत गयीं तो उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा तो हम आपको इतनी आसानी से कैसे जाने दे सकते हैं ? हम आपको बता दे कि माहिरा खान पाकिस्तान की बहुत ही मशहूर अदाकारा हैं जिन्होने शाहरुख़ खान के साथ “रईस” फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका अदा की है| कुछ समय पहले उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था |
हालांकि सारा ने बताया की मैं हमेशा से पाकिस्तान घूमना चाहती थी और जब मुझे यह मौका मिला तो सच में यह अनुभव बहुत ही ख़ुबसूरत और यादगार रहा | उन्होंने बताया की सीरियल में एकलौती भारतीय होने की वजह से मुझे ख़ास सामान भी मिला और मेरे पहले सीरियल “बेखुदी” को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला और टीआरपी की रेस में नंबर 1 रहा था |
सारा खान ने अपने करियर की शुरुआत “विदाई” नाम के सीरियल से की जहाँ उन्होंने दमदार किरदार निभाई | साथ ही साथ वह “ससुराल सिमर का “, “बिग बॉस” जैसे शो में भी वह नज़र आ चुकी है |







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.