Chhabi Srivastav
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी जिससे करीब 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कुछ लोग घायल भी हुए हैं.
आपको बता दें कि यह हादसा आधी रात को बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हुआ. खबरों के मुताबिक, इस बस में करीब 140 यात्री सवार थे जिसमें से 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि, यह बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी और इस बस में मजदूर सवार थे जो कि पंजाब, हरियाणा में मजदूरी करते थे और बिहार अपने घर लौट रहे थे.
बताते चलें कि घायलों का बाराबंकी और लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. बात करें हादसे की तो बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि, बस का एक्सल टूटने की वजह से यह थाना रामसनेही घाट के ढाबे के पास खड़ी थी और अचानक से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी जिससे लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हो गए.
वहीं, इस दर्दनाक हादसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद जताया है. पीएम मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए वहीं घायलों को 50,000 रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है.
बता दें कि, इस हादसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी दुख जताया है. सीएम योगी ने बाराबंकी के डीएम और एसपी को हादसे के शिकार लोगों को बेहतर इलाज आदि सुविधाएं देने के निर्देश दिएं है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.