
गुजरात के उप-मुख्यमंत्री यानी नितिन पटेल के बेटे जयमीन पटेल की उड़ान रद्द कर दी गई| क़तर एयरवेज की फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले वह नशे में धुत्त थे और साथ ही एयरपोर्ट के कर्मचारी के साथ भी बदसलूकी भी की थी जिसके कारण वहाँ के एक क्रू-मेंबर ने उन्हें और उनके साथ मौजूद उनके बीवी और बच्चे को ग्रीस की उड़ान भरने से रोक दिया|
एयरपोर्ट के अधिकारीयों की मानें तो वह जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे तो नशे में इतना धुत्त थे की वह ठीक से चलने के भी लायक नहीं थे जिसके कारण उन्हें व्हीलचेयर पर लेकर आव्रजन काउंटर और अन्य जांच के लिए ले जाया गया|

उप-मुख्यमंत्री की मानें तो उनका कहना यह है कि ये उन्हें बदनाम करने की साज़िश है| उन्होंने अपने बेटे के इस कारनामे की सफाई में यह कहा की- मेरा बेटा अपनी पत्नी और 5 साल के बच्चे के साथ घूमने जा रहे थे, लेकिन अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे उल्टियाँ होने लगी जिसके कारण मेरी बहू ने मेरी धर्मपत्नी को फ़ोन किया और जयमीन की तबियत ख़राब होने के बारे में बताया| तब मेरी पत्नी ने उन्हें घर वापिस आने की सलाह दी| इसलिए जयमीन अपनी बीवी और बच्चे के साथ घर वापिस आ गए| मेरे प्रतिष्ठा और मेरे राजनीतिक जीवन को नुकसान पहुँचाने वाले बहुत है आप मेरे छवि के बारे में बोले ये मैं समझ सकता हु लेकिन मेरे परिवार के बारे में झूठी अफवाह फैलाने की हरकते बिलकुल न करें|

गौरतलब है की इससे पहले भी शिवसेना सांसद रविन्द्र गायकवाड़ का फ्लाइट में क्रू-मेंबर के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था जिसके तुरंत बाद इंडियन एयरलाइंस ने उनके ऊपर सख्त कार्यवाही करते हुए उनके उड़ान पर रोक लगा दी थी| इस मामले में संसंद तक में हंगामा हुआ था। बाद में गाकवाड़ पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.