chhabi Srivastava
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को हाल ही में ‘मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020’ की सूची में प्रथम स्थान मिला है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से विवादों में घिरीं एक्ट्रेस के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.
सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ‘महाभारत’ प्रोजेक्ट में द्रौपदी की भूमिका निभा सकती हैं. हालांकि, रिया इस ऑफर पर अभी सोच विचार कर रहीं हैं. मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया का काम कुछ खास नहीं चला. मानो उनके करियर पर एक काला धब्बा सा लग गया हो. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये ऑफर रिया के लिए गुड न्यूज़ लाया है.
वहीं, अगर बात करें इस फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म की कहानी मॉडर्न वर्ल्ड तथा आज के समाज पर आधारित होगी. बता दें कि ये कहानी अलग हटकर होगी.
सूत्रों के मुताबिक, ये भी पता चला है कि इस फिल्म में रिया के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तथा इमरान हाशमी जैसे सितारे भी नज़र आ सकते हैं. हालांकि, इस बात की पुष्टि तो तब ही होगी जब इस प्रोजेक्ट पर आगे चर्चा की जाएगी







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.