Leena Rajput
टीवी एक्टर करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा! दोनों एक दूसरे पर आरोप पर आरोप लगाते जा रहे हैं अब इस कहानी में एक नया मोड़ लिया है जानकारी के लिए आपको बता दें की करण और निशा के घर में कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन सीसीटीवी में दोनों कि लड़ाई का वीडियो फुटेज उपलब्ध ही नहीं है! क्योंकि उस वक्त कैमरा बंद था! करण ने अपने सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया हमारे 4 बीएचके अपार्टमेंट में 7 कैमरे लगे हुए हैं बेडरूम को छोड़कर हर एक कमरे में कैमरा लगा हुआ है करण का कहना है की फुटेज होती तो चीजें साफ हो जाती करण आगे बताते हैं और कैमरा एक ऐसे एंगल पर लगाया गया है जो उस जगह को कैप्चर कर सकता है जहां निशा ने दीवार पर अपना सिर मारा था हालांकि मुझे बाद में पता चला कि कैमरे बंद कर दिए गए हैं अगर हमारे पास फुटेज होती तो चीजें साफ हो जाती लेकिन मेन कंट्रोल बंद था ऐसा लग रहा था कि वह सब कुछ पहले से ही प्लानिंग करके बैठी हुई थी

करण के आरोप के बाद उनकी पत्नी निशा का जवाब भी आता है निशा कहती हैं हां कैमरे बंद थी और मैंने कुछ समय पहले ही उन्हें बंद किया था मैं जानती थी कि करण बाद में अपना सबसे अच्छा व्यवहार दिखाएगा जहां कैमरे होंगे वहां करण ठीक से रहेगा क्योंकि बेडरूम में कैमरा नहीं था तो वहां पर वह मुझे गाली देता और मारता था यही वजह थी कि मैंने कई दिन पहले कैमरे बंद कर दिए गए थे पुलिस ने पीवीआर को जप्त कर लिया है जिसकी जांच होगी







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.