Shubhashree Nayak
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का वेरिफिकेशन हटाकर लगाया वापस। सुबह-सुबह आई खबर ने बढ़ाई केंद्र की नाराजगी। नई आईटी नियमों को लेकर चल रहे विवादो के बीच ट्विटर ने की एक और कार्रवाई। संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं के अकाउंट को भी अनवेरीफाइड किया। सभी के पर्सनल टि्वटर हैंडल से ब्लू टिक हटा दिया है ।हालांकि बढ़ते विवाद को देख थोड़े ही समय में टि्वटर को वेंकैया नायडू के अकाउंट के ब्लू टिक को रीस्टोर करना पड़ा। लेकिन बाकी नेताओं के अकाउंट अब भी अनवेरीफाइड है ।जानकारी के मुताबिक इस मामले में अब आईटी मंत्रालय की तरफ से ट्विटर को भेजा जा सकता है नोटिस। नोटिस में सरकार ट्विटर से बिना किसी सूचना के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट से ब्लूटिक हटाने पर करेगी पूछताछ यह भारत के संवैधानिक पद की अवमानना है।

अपना पक्ष रखते हुए ट्विटर ने कहा हमारे पॉलिसी के मुताबिक यह अकाउंट जुलाई 2020 से सक्रिय नहीं था। ऐसे अकाउंट को बिना किसी सूचना के अनवेरिफाईड किया जा सकता है फिलहाल उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अकाउंट को फिर वेरीफाइड कर दिया गया है लेकिन बाकी आर .एस .एस के नेताओं के अकाउंट अभी भी अनवेरिफाईड है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.