Chhabi Srivastava
बॉलीवुड के एक्शन स्टार यानी कि टाइगर श्रॉफ अक्सर दिशा पाटनी को लेकर चर्चा में रहते हैं और हाल ही में इन दोनों को एक साथ घूमते हुए स्पॉट किया गया. इसके बाद टाइगर श्रॉफ पर एफआईआर दर्ज होने की खबर भी सामने आई. मिली जानकारी के मुताबिक, ये एफआईआर महामारी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण दर्ज की गई.
वहीं, इसके बाद से एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ काफी खफा हो गईं और एक पोस्ट के जरिए उन्होंने पूरे मामले की हकीकत बताई. सूत्रों के मुताबिक, इंस्टाग्राम के जरिए टाइगर और दिशा की एक वीडियो शेयर की गई जिसमें पुलिस उन दोनों को रोककर बात कर रही है और इसी पर टाइगर श्रॉफ की मां ने हकीकत बताई है. हालांकि, अब यह पोस्ट डिलीट कर दी गई है.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा की, ‘आपके फैक्ट्स गलत है. दोनों घर आ रहे थे और पुलिस ने उनका सिर्फ आधार कार्ड चेक किया था. ऐसे समय में कोई भी घूमने में दिलचस्पी नहीं रखता है. कृपया कुछ भी कहने से पहले अपने फैक्ट्स जरूर देख लें, थैंक यू.’

आपको बता दें कि आयशा श्रॉफ ने टाइगर श्रॉफ का पक्ष लेते हुए यह भी कहा कि टाइगर ने कई जरूरतमंदों को खाना दिया है लेकिन इस बारे में किसी ने नहीं बताया क्योंकि टाइगर खुद शो ऑफ नहीं करना चाहतें.
वहीं बात करें देश में कोरोना वायरस के मामलों की तो देश में कोरोना का कहर अभी भी है. हालांकि, कई राज्यों में केस कम होने के कारण वहां पर लॉकडाउन खोल दिया गया है लेकिन सरकार की तरफ से अभी भी बचाव करने के लिए कहा जा रहा है. वहीं बात की जाएं वैक्सीनेशन की तो देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.