सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सी.एस. कर्णन को मंगलवार को अवमानना का दोषी पाया और उन्हें छ: महीने के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। 59 वर्षीय कर्णन भारतीय न्यायिक इतिहास में पहले न्यायाधीश हैं जिन्हें अवमानना के लिए दोषी ठहराया गया है और जेल भेजा जा रहा है। चीफ जस्टिस जे.एस. खेहार की अगुवाई वाली सात न्यायाधीशों की पीठ ने यह आदेश पारित किया।

कर्णन, जो की दलित वर्ग के हैं, ने खेहर और सात अन्य अनुसूचित जाति के जजों पर भेदभाव और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। उल्लेखनीय है कि कर्णन ने CJI और छ: अन्य न्यायाधीशों को अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत पांच साल तक जेल का आदेश दिया था| दक्षिण बंगाल के DGP सुरजीत कर पुरकायस्था कर्णन को गिरफ्तार कर सकते हैं |







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.