26 June 2020, Sahil Saini
भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने मानसून के प्रभाव से बारिश होने की संभावना जताई थी. इससे मौसम में कुछ ठंडक आने की भी उम्मीद बढ़ी है. बता दें कि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है. दिल्ली-एनसीआर में मानसून के 25 जून या उसके बाद सक्रिय होने का अनुमान जताया गया था.
साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के बदायूं, संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, जीबी नगर, मथुरा, हाथरस, रायबरेली और बाराबंकी जिला सहित लखनऊ में भी कुछ स्थानों पर अगले 3 तीन घंटे के अंदर गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है.
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई थी. इससे दिनभर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली थी. इससे पहले दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश होने का अनुमान जताया गया था. बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून के 25 जून या उसके बाद सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. वहीं, देश के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है. इसके साथ उन इलाकों में लगातार तेज बारिश भी हो रही है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.