• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

October 31st, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा-उपयोग से 7 दिन में आधे करें अपने कर्मचारी!
भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा-उपयोग से 7 दिन में आधे करें अपने कर्मचारी!
Home
News
दुनिया

भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा-उपयोग से 7 दिन में आधे करें अपने कर्मचारी!

June 25th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Hindi, News, दुनिया, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

25 June 2020,Muskan Rastogi

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या घटाकर आधा कर दे। भारत ने कहा है कि उच्चायोग की हरकतें कूटनीतिक मानदंडों और वियना संधि के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।

भारत ने यह भी कहा है कि वह अपनी ओर से इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग के सदस्यों की संख्या भी घटाकर आधा कर रहा है। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को विदेश मंत्रालय में आज तलब किया गया। उच्चायोग के प्रभारी को कहा गया कि पाकिस्तान को सात दिन के अंदर कर्मचारियों की संख्या घटाकर आधा करना होगा।

उन्हें बताया गया कि उच्चायोग अधिकारी लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उच्चायोग से जुड़े लोग जासूसी करते हैं और आतंकी संगठनों से संपर्क बनाए रखते हैं। 31 मई को उच्चायोग से जुड़े दो अधिकारियों को इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होने के कारण रंगे हाथों पकड़ा गया और उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि इसके साथ ही पाकिस्तान इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को उनके सामान्य राजनयिक कार्यों को करने से लगातार रोक रहा है। दो भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर हाल ही में अपहरण कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। 22 जून को भारत लौटने पर इन अधिकारियों ने पाकिस्तानी एजेंसियों के बर्बर व्यवहार की आपबीती सुनाई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिकों के साथ पाकिस्तान और उसके अधिकारियों का आचरण वियना संधि और द्विपक्षीय संबंधों के अनुरूप नहीं है। वास्तव में पड़ोसी देश का यह आचरण सीमा पार हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली व्यापक नीति का हिस्सा है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया है। उसी अनुपात में भारत इस्लामाबाद में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कम करेगा।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • India
  • pakistan
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article बाबा रामदेव की कोरोना मेडिसिन के दावे से ICMR और आयुष मंत्रालय ने झाड़ा पल्ला, विज्ञापन पर लगाई रोक...
Previous article कोरोना के बिच जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल जा सकता है 100 के पार…..

Shivani Rajwaria

Related Posts

Odisha Battles Unsettled Weather as Cyclone Arnab Weakens, Fresh Rain Threat Looms Articles
October 30th, 2026

Odisha Battles Unsettled Weather as Cyclone Arnab Weakens, Fresh Rain Threat Looms

Why do we pretend everything is fine? Articles
October 30th, 2026

Why do we pretend everything is fine?

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Articles
October 28th, 2026

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Oct 30th 6:29 PM
Articles

Odisha Battles Unsettled Weather as Cyclone Arnab Weakens, Fresh Rain Threat Looms

Oct 30th 4:18 PM
Articles

Why do we pretend everything is fine?

Oct 28th 6:12 PM
Articles

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Oct 28th 4:21 PM
Articles

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

Oct 27th 4:20 PM
Articles

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Oct 26th 6:02 PM
Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Oct 24th 6:22 PM
Education

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions