• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 1st, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
बाबा की पतंजलि ने बनाई कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई कोरोनिल …..
बाबा की पतंजलि ने बनाई कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई कोरोनिल …..
Home
Lifestyle
हेल्थ

बाबा की पतंजलि ने बनाई कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई कोरोनिल …..

June 24th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Hindi, News, दुनिया, देश, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

अनुष्ठा सिंह,
नई दिल्ली, 23 जून 2020

कोरोना वायरस की जंग में कई लोग घर पर रहकर ठीक हो जा रहे हैं तो कई लोगों को अस्पताल तक जाना पड़ रहा है. इस जंग में सबसे मुश्किल दौर तब आता है जब मरीज़ को आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ता है.यह वो जगह हैं जहां कोरोना से जंग में ज़िंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो जाता है. लेकिन इन सब के बीच पूरे हिंदुस्तान के लिए एक अच्छी ख़बर निकल कर सामने आई अब इसमे कितना सच है इसके लिए महज़ कुछ दिनों का इंतज़ार करना पड़ेगा..
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने कोरोना वायरस की दवा बनाने का दावा किया है. इस हर्बल दवा का नाम कोरोनिल है. और इसे जड़ी-बूटियों से बनाने का दावा किया गया है.

बाबा रामदेव का दावा है कि दवा को 280 लोगों पर आज़माया गया. हालांकि, अब तक इस दवा के असर को लेकर स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है. तो इस तरीके से हिंदुस्तान में कोरोना वायरस को मात देने वाली दवा तैयार कर ली है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी रामदेव ने कहा कि दुनिया इसका इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले. उन्होंने कहा कि आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर ली है. इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है.स्वामी रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद की विधि से बनी दवाई कोरोनिल अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी. इसके अलावा सोमवार को एक ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसकी मदद से घर पर यह दवाई पहुंचाई जाएगी.

इस दवा पर जानकारी देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली से लेकर कई शहरों में हमने क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी किया. इसके तहत हमने 280 रोगियों को सम्मिलित किया. क्लिनिकल स्टडी के रिजल्ट में 100 फीसदी मरीजों की रिकवरी हुई और एक भी मौत नहीं हुई. कोरोना के सभी चरण को हम रोक पाएं. दूसरे चरण में क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल किया गया. बाबा रामदेव ने दावा किया कि 100 लोगों पर क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल की स्टडी की गई. 3 दिन के अंदर 69 फीसदी रोगी रिकवर हो गए, यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए. यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना है. सात दिन के अंदर 100 फीसदी रोगी रिकवर हो गए. हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है.

बाबा रामदेव ने दावा करते हुए कहा कि इस दवाई को बनाने में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत कई चीज़ों को डाला गया है. साथ ही गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया. आयुर्वेद से बनी इस दवाई को अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर पर मिलेगी. इसके अलावा सोमवार को एक ऐप लॉन्च किया जाएगा. दुनिया भर के वैज्ञानिक शोधकर्ता इस वायरस के बारे में जानने की कोशिश में आज भी लगे हुए हैं ताकि इसके लिए वैक्सिन बनाया जा सके. लेकिन वैक्सिन तो अभी दूर की बात है. दुनिया को तो अभी इस वायरस के बारे में ही बहुत कम जानकारी है. बहुत सी बातें हैं जिनके जवाब अभी भी नहीं मिले हैं.

फ़िलहाल चिंता तो इस बात की है कि अगर यह वायरस परिवर्तित हुआ तो इम्यून सिस्टम इसकी पहचान नहीं कर पाएगा और अगर इसकी मौजूदा कोडिंग के आधार पर कोई वैक्सिन तैयार की गई तो वो लंबे वक़्त के लिए कारगर साबित नहीं होगी. अब सवाल ये उठता है की क्या कोरोना को मात देने और दुनिया को एक नई ज़िंदगी देने लिए जिस संजीवनी की खोज बाबा रामदेव की पतंजली ने की है वो क्या सच में कोरोना को हरा पायेगा.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Patanjali
  • कोरोनिल दवाई
  • बाबा रामदेव
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article योगी सरकार में सुरक्षित नही रहे पत्रकार, ख़बरों से ख़ौफ़ क्यूँ?
Previous article भारत और चीन के बीच आज हो सकता है शांति समझौता!..

Shivani Rajwaria

Related Posts

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान! Articles
October 31st, 2026

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Odisha Battles Unsettled Weather as Cyclone Arnab Weakens, Fresh Rain Threat Looms Articles
October 30th, 2026

Odisha Battles Unsettled Weather as Cyclone Arnab Weakens, Fresh Rain Threat Looms

Why do we pretend everything is fine? Articles
October 30th, 2026

Why do we pretend everything is fine?

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Oct 31st 4:30 PM
Articles

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Oct 30th 6:29 PM
Articles

Odisha Battles Unsettled Weather as Cyclone Arnab Weakens, Fresh Rain Threat Looms

Oct 30th 4:18 PM
Articles

Why do we pretend everything is fine?

Oct 28th 6:12 PM
Articles

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Oct 28th 4:21 PM
Articles

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

Oct 27th 4:20 PM
Articles

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Oct 26th 6:02 PM
Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions