• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
देश के इन 5 राज्यों में कोरोना से होगी भारी तबाही, बेड और वेंटिलेटर भी पड़ जायेंगे कम!!
देश के इन 5 राज्यों में कोरोना से होगी भारी तबाही, बेड और वेंटिलेटर भी पड़ जायेंगे कम!!
Home
Lifestyle
हेल्थ

देश के इन 5 राज्यों में कोरोना से होगी भारी तबाही, बेड और वेंटिलेटर भी पड़ जायेंगे कम!!

June 20th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Hindi, News, देश, राजनीति, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

20 June 2020,Muskan Rastogi

अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद कोरोनावायरस महामारी की सबसे बुरी चपेट में आने वाला भारत चौथा देश बन गया है। कोविड 19 संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे भारत में बीते महीने पाबंदियों में ढील दी है। एक्सपर्ट्स देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का कारण जल्दी दी गई रियायतों को मानते हैं। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि भारत में कोरोनावायरस चरम पर नहीं पहुंचा है।

लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में सभी पार्टियों के साथ मीटिंग बुलाई है। राजधानी दिल्ली में हालात बदतर होते जा रहे हैं।
सरकार को डर है कि जुलाई के अंत तक 5 लाख से ज्यादा मामले हो जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हालात चिंता करने वाले हैं। जहां दुनिया में कोरोनावायरस ट्रांसमिशन की गति कम हो रही है। वहीं, भारत में यह गति बढ़ रही है। केवल एक अच्छी बात है कि कोरोनवायरस मरीज तेजी से उबर रहे हैं, लेकिन यहां खुश होने की बात नहीं है। अधिकारियों ने माना है कि पांच राज्य- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश आने वाले वक्त में आईसीयू और वेंटिलेटर्स की कमी का सामना करेंगे। यहां यह किल्लत अभी से दिखने लगी है।

दिल्ली और मुंबई में स्वास्थ्य अधिकारी बेंक्वैट हॉल, स्टेडियम, होटल और स्कूलों में कोविड 19 के उपकरण इंस्टॉल कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को दूसरे राज्यों से इलाज के आने वाले कोविड 19 के मरीजों के लिए जुलाई के अंत तक कम से कम 1.5 लाख हॉस्पिटल बेड की जरूरत होगी।

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं। यह आंकड़ा चीन के वुहान शहर से ज्यादा है, जहां दिसंबर 2019 में वायरस मिला था। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के इकबाल चहल कहते हैं कि हम हालात का सामना करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वायरस भारत में अभी चरम पर नहीं पहुंचा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी बताती है कि 8 हफ्तों के लॉकडाउन के कारण महामारी के चरम पर पहुंचने में देर हुई है, लेकिन यह नवंबर के मध्य में पीक पर पहुंच सकती है।

कोविड-19 के खिलाफ काम कर रही नेशनल टास्क फोर्स के चेयरमैन वीके पॉल कहते हैं कि हालात कुछ इलाकों में ही खराब हैं, खासकर घनी आबादी वाले शहरों में। हालांकि अभी भी कई इलाके हैं जो वायरस से प्रभावित नहीं हुए हैं। इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि पूरा देश कोविड 19 से बुरी तरह प्रभावित है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाखों प्रवासी मजदूरों अपने गांवों में वापस लौट रहे हैं। ऐसे में जो इलाके वायरस की चपेट में आन से बच गए थे। वहां, अब नया स्वास्थ्य संकट देखा जा सकता है। राजस्थान के पश्चिम राज्य में पहले ही कोविड 19 के मामले बढ़े हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश के दक्षिण राज्य में तीन हफ्तों में करीब 1500 मामले आए हैं, जिनमें से 500 केस ग्रामीण इलाकों से हैं।

भारत के स्वास्थ्य इलाकों में पब्लिक हेल्थ केयर सिस्टम की कमी है, जिसके चलते इन इलाकों में कोरोनवायरस बढ़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स विनाश का अनुमान लगा रहे हैं। हेल्थ स्पेश्लिस्ट देविन नारंग के मुताबिक, भारत में कोरोनवायरस के कई चरम हो सकते हैं। देश के हर इलाके का अपना खुद का चरम हो सकता है।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Bads
  • Corona virus
  • Damages
  • India
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article थोड़ी देर में साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण..
Previous article कमाल राशिद खान कहा,सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक प्रोड्यूस करेंगे…

Shivani Rajwaria

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions