• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 9th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
बिहार के लाल के खोने का ग़म पूरे देश में परा भारी।
बिहार के लाल के खोने का ग़म पूरे देश में परा भारी।
Home
Entertainment
टी वी

बिहार के लाल के खोने का ग़म पूरे देश में परा भारी।

June 17th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Entertainment, Hindi, News, टी वी, देश, बॉलीवुड, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

17 June 2020,Ranjhana Upadhya

छोटे से शहर से निकलकर अपना एक अलग पहचान बनाने वाले 34 वर्षीय बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते रविवार 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| इस खबर से परिवार पूरी तरीके से टूट गया है,अपने लाडले को खोने के गम में पिता बिल्कुल शांत पड़ गए हैं और किसी से बात करने की स्थिति में भी नहीं है|
सुशांत जिनका जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना बिहार में हुआ था| शुरू से ही सुशांत पढ़ने में अव्वल रहे,इंजीनियरिंग की पढ़ाई से लेकर ग्लैमर की दुनिया में आने का फैसला उनके लिए सही भी साबित हुआ उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी और लोगों को वह बेहद पसंद भी थे| हालांकि जैसे आरोप सामने आ रहे उसमें साफ कहा जा रहा है कि सुशांत के साथ बॉलीवुड में बहुत भेदभाव भी होता था|
सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार 15 जून को विले पार्ले शमशान घाट में पूरे परिवार के मौजूदगी में किया गया| आपको बताते चलें कि सुशांत का परिवार पटना में ही रहते हैं और 15 जून को पूरा परिवार मुंबई आ गए| अंतिम दर्शन में ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा सहित कई करीबी रिश्तेदार वहां पहुंचे| इसके साथ एक खबर आई जिसमें बताया गया कि जब सुशांत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल ही रही थी वहीं इनके परिवार को एक और झटका लगा कि उसी वक्त उनकी भाभी की भी मृत्यु हो गई| बिहार के पूर्णिया में गमजदा भाभी अपने देवर के मौत के सदमे को सह नहीं सकी और इस दुनिया को अलविदा कह दिया| खबरों के मुताबिक उनकी भाभी ने सुशांत की खबर सुन खाना पीना छोड़ दिया था जबकि वह पहले से भी बीमार चल रही थी ऐसे में वह खुद को संभाल ना सकीं और आखिरकार भाभी सुधा देवी का निधन हो गया| सुशांत के परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है हालांकि सुशांत की ये चचेरी भाभी थीं पर सुशांत और भाभी सुधा देवी के बीच बहुत अच्छा और मधुर रिश्ता था|
सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी जिसके बाद इनको बहुत पसंद भी किया गया और घर-घर में यह फेमस हुए बिहार से निकलकर जी टीवी सीरियल तक का सफर और लोगों द्वारा इन्हें पसंद भी किया जाना है यह एक बहुत बड़ी बात थी पर सुशांत यहीं नहीं रुके और रियलिटी शो से लेकर अपना दमखम दिखाने से बॉलीवुड में भी कदम रखा और काय पो छे में अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया| इसके साथ ही लोगों को साबित भी कर दिया कि अभी तो बस शुरुआत है और धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी जैसे बेहतरीन फिल्में कर के क्रिकेट जगत के लोग और क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर से धोनी की याद दिला दी और लोगों ने हर उस पल को जीया जिससे फैंस कनेक्ट करते हैं, इसके बाद सुशांत ने एक के बाद एक खूबसूरत फिल्मों में काम किया और 2019 में आई छिछोरे फिल्म से जैसे दुनिया में तहलका ही मचा दिया अब तक सुशांन सिंह राजपूत ने अपने करियर में एक ऊंचा मकाम हासिल कर लीया था पर अफ़सोस कि आज यह अनकही गुत्थी बनकर रह गए और किसी को भी नहीं पता कि आखिरकार सुशांत ने खुदकुशी क्यों की|
बताया जा रहा है कि सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन के शिकार थे और इसकी पुष्टि उनकी बहन ने भी की है |
फ़िलहाल बॉलीवुड भी दो गुटों में बट गया है। आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं| क्वीन कंगना जो हर मुद्दे पर अपना पक्ष रखती है और शुरू से फिल्म इंडस्ट्री पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है और आज भी वह खुलकर सामने आई और सुशांत के आत्महत्या के पीछे बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऊपर फिर से ही आरोप लगाया कि आज सुशांत सिंह के मृत्यु की वजह खुद फिल्म इंडस्ट्री का भेदभाव है| गौरतलब है कि सुशांत भी इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट रखते थे और उन्होंने भी इस बात को कहा था कि उनके साथ भी भेदभाव होता है और आश्चर्य है कि उन्हें इंडस्ट्री की पार्टियों में भी नहीं बुलाया जाता था| फिलहाल इंडस्ट्री से अलग अलग तरीके से बयान सामने आ रहे हैं,और वही फैंस भी इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं|
वही पूरे देश में गम का माहौल है| सुशांत के घरवालों के इस दुख की घड़ी में हर कोई प्रार्थना कर रहा है कि उनके परिवार वालों को हिम्मत मिले| सोशल मीडिया पर हर कोई सुशांत के लिए दुख जाहिर कर रहा है| प्रधानमंत्री से लेकर दिग्गज अभिनेता सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| सुशांत के कई ऐसे फैंस हैं जो सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में रो रहे हैं वो भी कितने आहत हुए हैं ये भी जता रहे और अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं,अंत में यह सवाल भी छोड़ रहे हैं कि आखिर सुशांत ने ऐसा किया क्यों|
आत्महत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में जुटी हुई है धीरे-धीरे अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं महाराष्ट्र सरकार भी सुशांत की सुसाइड की जांच को लेकर काफी सख्त हो गई है और पुलिस को इसकी गहन जांच करने के कड़े आदेश दिए हैं और यह भी कहा है कि इसकी जड़ तक जाया जाए वही सुशांत सिंह राजपूत के घर वालों के भी अपने आरोप हैं जिनको भी पुलिस गंभीरता से ले रही है|

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • bihar
  • sushant singh rajput
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article Sussanne Khan's sister Farah Khan Ali talks about 'Nepotism', Check here for the post.
Previous article सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वायरल हो रहीं फोटोज असंवेदनीलता का प्रतीक हैं..

Shivani Rajwaria

Related Posts

Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature's Fury

The 2026 floods in Assam have once again highlighted the state's annual struggle with one of India's most...
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions