नैतिक राज तिवारी,27/05/2020.
टीवी कलाकार प्रेक्षा मेहता ने खुदकुशी कर ली, प्रेक्षा इंदौर की रहने वाली थीं और लॉकडाउन की वजह से इन दिनों अपने घर आयी हुई थीं, वो क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में काम कर रही थीं, परिवार का कहना है काम बंद होने के कारण प्रेक्षा तनाव में थीं, सुसाइड से पहले प्रेक्षा ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस अपडेट किया, उसमें उन्होंने लिखा-सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। टीवी कलाकार प्रेक्षा मेहता ने बजरंग नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन परिवार का कहना है कि वो तनाव में थीं, प्रेक्षा ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगाई, वो क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में काम कर चुकी थीं। वो बीते कुछ दिनों से तनाव में थीं, सोमवार रात वह जब अपने कमरे में गईं तो कुछ देर मोबाइल चलाती रहीं, उन्होंने देर रात अपने मोबाइल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक निराशाजनक स्टेटस अपलोड किया, सुबह जब पिता उन्हें जगाने के लिए कमरे में गए तो देखा प्रेक्षा की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही थी, परिवार के लोग फौरन उसे लेकर अस्पताल गए जहां प्रेक्षा को मृत घोषित कर दिया गया। प्रेक्षा के पारिवारिक सूत्रों का कहना है लॉकडाउन होने के कारण वो मुंबई से इंदौर लौट आयी थीं, मुंबई में जिस तरह कोरोना बढ़ता जा रहा है और लगातार लॉकडाउन होने के कारण उन्हें लगने लगा था कि अब लंबे समय तक काम नहीं मिलेगा, इसलिए डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। प्रेक्षा मेहता ने टीवी में अपना करियर बनाना चाहा इसीलिए वह इंदौर से मुंबई शिफ्ट हो गईं, अपनी मेहनत के बल पर कई टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया, लेकिन शायद लॉकडाउन से उपजी निराशा वह झेल नहींं पायीं, हालांकि घटना स्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए सुसाइड का कोई पुख्ता कारण अभी नहीं पता चला है।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.