पहले ही दिन कमाए 15 करोड़
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ दुनिया भर में नाम और पैसा कमा रही है| और अब भारत के पड़ोसी मुल्ख चीन में भी रिलीज़ हो गयी है| चीन में रिलीज़ होते ही दंगल ने पहले ही दिन 15 करोड़ की कमाई कर डाली .
चीन में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का नाम ‘shuajiaoi’ baba रखा गया है| चीन में फिल्म को लगभग 9000 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है|
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘दंगल’ ने रिकॉर्ड तोड़े
चीन में भारतीय फिल्म को बहुत पसंद किया जाता है| ये कोई पहली बार चीन में आमिर की फिल्म रिलीज़ नही हुई है| इससे पहले भी आमिर की फिल्म pk रिलीज़ हो चुकी है| ‘pk’ फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 7.7 करोड़ कमाई थी| और चीन ने अपने सिनेमा घरों में 100 करोड़ रूपए का ग्रास कारोबार किया था|

माना जा रहा है के आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ अपनी ही फिल्म pk का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी| आमिर खान की फिल्म दंगल भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है| इसने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ से ज्यादा कमाई की है|
दंगल ने कमाए थे 618 करोड़
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ उनकी दूसरी और भारत की चौथी फिल्म है, जिसने घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कि है| इस लिस्ट में ‘pk’ और ‘दंगल’ के इलावा सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ का भी नाम शामिल है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.