उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ मिशन क्लीन पर निकल पड़े हैं| स्वच्छता में पिछड़ने के बाद मुख्यमंत्री ने सफाई का बीड़ा अब खुद ही उठा लिया है| वह शनिवार सुबह झाड़ू लेकर लखनऊ की सड़क पर उतर आए| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शऩिवार को लखनऊ में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया| सीएम ने लखनऊ के बालु अड्डा मलिन बस्ती में झाड़ू लगायी| इस मौके पर उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद थे|

मुख्यमंत्री का मकसद यहाँ लोगो के बीच साफ़ सफाई को लेकर जागरूकता फैलाना और यूपी को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाने का है इसी के तहत योगी लखनऊ के राममोहन बाग़ में खुद झाड़ू उठाकर सफाई में जुट गए | इस दौरान मुखयमंत्री एक पब्लिक शौचालय में पहुँच कर वहां पर मौजूद कर्मचारियों से बात की | और गंदगी के लिए यहां के मेयर को भी फटकार लगाई |
राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के साथ गोमती तट पर बसे बालू अड्डे इलाके में पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचकर योगी ने खुद झाडू लगायी और लोगों से साफ सफाई रखने की अपील की. योगी के पहुंचते ही आसपास के घरों के बच्चों और महिलाओं ने जिज्ञासावश उन्हें देखा. बालू अड्डे की सुनीता नामक महिला ने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक असर पडेगा.

स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
योगी ने इस दौरान लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति सख्त हिदायत देते हुए कहा कि देश के 100 साफ शहरों में लखनऊ का नाम ना होना चिंता का विषय है. उन्होंने राजधानी के हर वार्ड में व्यापक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री ने झाडू़ लगाकर प्रदेश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के बाद नगर निगम के अफसरों से पूछा कि आखिर लखनऊ शहर इतना गंदा क्यों है? उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले नालियों की सारी सिल्ट (जमी हुई गंदगी) निकाली जाए. अगर ऐसा नहीं होगा तो गंदा पानी उफान के साथ सड़कों पर बहेगा. हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाए. लोगों से कहा जाए कि वे गंदगी को सड़कों पर ना फेंकें.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.