• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 25th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
कौन-कौन से फिल्मी सितारों ने की कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी की मदद, जानें….
कौन-कौन से फिल्मी सितारों ने की कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी की मदद, जानें….
Home
Lifestyle
हेल्थ

कौन-कौन से फिल्मी सितारों ने की कोरोना वायरस के चलते पीएम मोदी की मदद, जानें….

March 30th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Entertainment, Hindi, News, देश, बॉलीवुड, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

30 March 2020, Shivani Rajwaria

कोरोना वायरस देश में तेजी से पैर पसार रहा है। रोज पीड़ितों के बढ़ते आंकड़े इसी तरफ इशारा करते हैं। सावधानी बरतते हुए इस समय देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर रखा है।इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से मदद की अपील की है।उन्होंने लोगों से PM-Cares Fund में सहयोग देने की बात कही है।

एक्टर अक्षय कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद को इस मुहिम के साथ जोड़ लिया है।उन्होंने 25 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया है।

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन ने कोरोना वायरस से जंग में जुटे कर्मियों के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बीएमसी वर्कर्स को मास्क डोनेट किये हैं, ताकि वायरस से वॉर में वो ख़ुद को सुरक्षित रख सकें।

गुरुवार को कपिल शर्मा ने इस आपदा से लड़ने के लिए पीएम रिलीफ़ फंड को 50  लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी।

दक्षिण भारत से बाहुबली कलाकार प्रभास ने पीएम रिलीफ़ फंड को 3 करोड़ की बड़ी राशि दान की है, वहीं 50-50 लाख रुपये की रकम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रिलीफ़ फंड को दान किये हैं।

अल्‍लू अर्जुन ने 1.25 करोड़ रुपये दान किए हैं। ऐक्टर ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में मैं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के लोगों के लिए 1.25 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने देश में कोरोना वायरस के कारण उपजी समस्याओं के देखते हुए मदद के लिए 1 करोड़ रुपये दिए हैं।

साउथ की फिल्मों में अपने ऐक्टिंग का लोहा मनवाने वाले ऐक्टर चिंरजीवी ने कोरोना वायरस की समस्या के दौरान बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने फिल्म वर्कर वेलफेयर में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। 

जूनियर एनटीआर के नाम से मशहूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ऐक्टर एनटी रामा राव जूनियर ने कोरोना वायरस महामारी के समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में 75 लाख रुपये दिए हैं।

साउथ फिल्म इंड्स्ट्री के स्टार पवन कल्‍याण ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान देने वाले हैं। जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्‍यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये देंगे। पवन कल्याण ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। 

साउथ फिल्मों के ऐक्टर राम चरण ने तेलुगू राज्यों और केंद्र के राहत कोष के लिए 70 लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा कोरोनावायरस को लेकर किए जा रहे कार्यों की तारीफ भी की है।

साउथ के मशहूर ऐक्‍टर रजनीकांत ने फिल्‍म इम्प्‍लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को 50 लाख का डोनेशन दिया है। कोरोना के कारण वर्कर्स काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में रजनी की यह आर्थिक मदद काफी मायने रखती है।

ये बॉलिवुड सिलेब्‍स भी आए आगे 
यही नहीं, बॉलिवुड के कई बड़े नाम इस मदद में अपना साथ देने के लिए आगे आ गए हैं। इनमें सोनम कपूर, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, सलीम मर्चेंट, संजय गुप्ता, विवेक अग्निहोत्री और करणवीर वोहरा सहित तमाम हस्तियां शामिल हैं। फेडरेशन और बॉलिवुड की बड़ी हस्तियों द्वारा यह मदद सेट पर मेकअप आर्टिस्ट, ड्राइवर, स्पॉटबॉय, लाइट मैन, कैमरा असिस्टेंट, सेट डिजाइन करने के दौरान काम करने वाले तकनीकी कलाकार और मजदूरों सहित अन्य जरूरतमंद टेक्निशन के लिए की जा रही है।

गरीब, मजदूर और बेघर लोगों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। कुछ लोग खाना खिलाकर मदद कर रहे हैं, तो कुछ लोग आर्थिक सहायता पहुंचा रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने भी हाथ बढ़ाया है।

टाटा ट्रस्ट्स ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है।

COVID-19 महामारी के खिलाफ जंग में कई भारतीय क्रिकेटर उतर आए हैं।धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी इस जानलेवा वायरस से लड़ने के लिए अपना योगदान दिया है। उन्होंने शनिवार को 52 लाख रुपये दिए और दूसरों से भी स्वास्थ्य संकट के इस प्रतिकूल परिस्थिति में हाथ बढ़ाने का आग्रह किया है।

सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपये का योगदान दिया है।।बैटिंग के महारथी सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए 50 लाख रुपये का दान किया था। कोरोना महामारी से विश्वभर में 28,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भारत में अब तक 23 की जान जा चुकी है।

जानलेवा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपना हाथ बढ़ाया है। बोर्ड ने शनिवार को कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में 51 करोड़ रुपये का दान दिया है। उसने पीएम-केयर्स फंड में यह राशि जमा कराई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके उनका धन्यवाद जताया। इस वक्त हमारे देश को सबसे ज्यादा जरूरत स्वास्थ्य साधनों की है। सरकार के साथ-साथ देश के एक-एक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह देश को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करें और यह मदद सिर्फ डोनेशन के माध्यम से ही नहीं की जा सकती। सरकार की मुहिम में उसका साथ देकर हम इस भारी संकट से बाहर आ सकते हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • बॉलीवुड
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article बेबाक ऋषि कपूर और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स ने बटोरी सुर्खियां...
Previous article कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने Insta पर शेयर किया पोस्ट, बताया अपना हाल

Shivani Rajwaria

Related Posts

Articles

NETWORK 18's Sports Conclave : JAZBAA

Network18’s Jazba: From Roots to the Summit Sports are often measured through medals, records and...
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Protecting nature for a healthier and sustainable future Introduction The environment is the foundation...
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

India have taken a strong position in the opening Test against Sri Lanka after producing an impressive...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 22nd 6:02 PM
Articles

NETWORK 18’s Sports Conclave : JAZBAA

Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions