17 जनवरी 2020,Upandra कुमार
कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने निर्भया की मां आशा देवी को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आशा देवी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं, कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐ मां तुझे सलाम…आशा देवी जी आपका स्वागत है. उनके इस ट्वीट के बाद ऐसी संभावना जताई जाने लगी है कि क्या निर्भया की मां कांग्रेस में शामिल हो गई है.
2012 दिल्ली गैंगरेप पीड़िता की मां कांग्रेस के टिकट पर नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उन्हें टिकट दिया जा सकती है, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार से लगातार संपर्क साध रही है खबरों की मानें तो इसपर पार्टी की तरफ से जल्द ही कोई बड़ी घोषणा की जा सकती है.
हालांकि पीड़िता की मां ने इन खबरों का खंडन किया है,उन्होंने कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूँ,मेरा राजनीति से कोई नाता नहीं इस मुद्दे पर मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई दरअसल इन खबरों को तब बल मिला जब दिल्ली कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए इसकी सूचना दी. उन्होंने ट्वीट किया कि ‘ऐ मां तुझे सलाम’ आपका स्वागत उस समय से कांग्रेस में पूरा हलचल मचा हुआ है
सूत्रों के मुताबित पता चला कि कीर्ति आजाद के ट्वीट के तुरंत बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने साफ किया कि अभी इस बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है. सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कीर्ति आजाद चुनाव समिति में नहीं हैं. अरविंद केजरवील के खिलाफ चुनाव मैदान में निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी, इसे लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है.




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.