बाहुबली- 2 रिलीज होते ही पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. डायरेक्टर एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के बाद 6 दिनों में ही बॉलीवुड में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. और आमिर खान की ‘पीके’ और ‘दंगल’, दोनों को ही पीछे छोड़ दिया है और इसकी कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ के पास पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ‘बाहुबली 2’ की दुनियाभर की कुल कमाई आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ जिसकी कमाई 743 करोड़ थी, और इसकी कमाई का आंकड़ा 800 करोड़ के पास पहुंच गया है. वहीं पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 718 करोड़ था.

28 अप्रैल को रिलीज हुई एक्टर प्रभास और राना दुगबत्ती अभिनीत इस फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में ही इन जादुई आंकड़ों को पार कर लिया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 110 करोड़ की कमाई कर ली थी. यह फिल्म साल 2015 में आई ‘बाहुबली’ की सीक्वेल थी और लोग पिछले 2 सालों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. साथ ही आपको ये भी बता दे की इस फिल्म को 2015 में “बेस्ट फीचर मूवी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी दिया गया था.

बाहुबली से जुडी कुछ खास बाते ये भी पता चली हैं कि राजामौली के मुताबिक़ वो ‘बाहुबली-2’ में बॉलीवुड के कई कलाकारों को भी लेना चाहते थे. लेकिन फ़िल्म में उनके लिए कोई जगह नहीं बना पाए. फ़िल्म में अमिताभ बच्चन ने भी केमियो रोल में नज़र आने के लिए इच्छा ज़ाहिर की थी. लेकिन फ़िल्म में ऐसा कोई किरदार नहीं था जो बिग बी पर शूट किया जा सके. ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ में राजमाता के रोल के लिए श्रीदेवी को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन इस रोल के लिए श्रीदेवी ने छह करोड़ रुपये की डिमांड रख दी जिसे राजमौली ने ठुकरा दिया था. आज इस रोल के लिए अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने काफी तारीफ बटोरी है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.