संजय राउत ने सोमवार को हबीब जलाल का शेर ट्वीट कर इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा
शिवसेना ने मुखपत्र सामना में किसानों के मुद्दे पर प्रकाशित लेख के जरिए भी भाजपा पर हमला किया
सरकार गठन नहीं होने के चलते महाराष्ट्र में 12 नवंबर को राष्ट्रपति शासन लगा दिया था
महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच प्रयास जारी है। राकांपा प्रमुख शरद पवार सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर हबीब जलाल का एक शेर पोस्ट किया। माना जा रहा है कि इस ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा पर इशारों-इशारों में निशाना साधा है।
मुखपत्र सामना के लेख में भाजपा पर हमला
शिवसेना के मुखपत्र सामना में किसानों के मुद्दे पर प्रकाशित लेख के जरिए भी भाजपा पर हमला किया। इसमें मांग की गई है कि किसानों को 25 हजार प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जाना चाहिए। जबकि अभी सिर्फ 8 हजार प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जा रहा है। लेख में यह भी लिखा गया कि अब जब महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा सरकार के लिए वोट नहीं दिया है, तो केंद्र सरकार को किसानों से बदला नहीं लेना चाहिए।
महाराष्ट्र में मंगलवार को राकांपा-कांग्रेस की बैठक
इससे पहले रविवार को राकांपा कोर कमेटी की पुणे में बैठक में हुई। राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि सोनिया गांधी और शरद पवार की मुलाकात के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा नेता बैठक करेंगे। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन समाप्त होना चाहिए और एक वैकल्पिक सरकार का गठन किया जाना चाहिए







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.