“उम्मीद पर वो सारा जीवन काट लेता है ,
आंसू के कतारों से मुस्कराना छांट लेता है,
अमीर की भूख कभी कम नहीं होती ,गरीब आधा निवाला भी मगर बाट लेता हैं ”
ऐसे ही कुछ हाल है हमारे देश में जहां पर अमीरो के लिए गैस सिलेंडर कितना भी महंगा हो उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जाकर उन गरीबो से पूछो, जिनके लिए दो वक़्त की रोटी भी मोहाल हो जाती है तो वह बेचारें कहां से इस महंगे गैस सिलेंडर को ले पाएंगे !
आज हम देख सकते है, की देश की सरकारी कंपनियों ने गैस सिलेंडर का दाम फिर से बढ़ा दिया है, इस बार गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तरी हो गयी है यह लगातार तीसरा महीना है जब गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ रहे है, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने की जानकारी एचपीसीएस ,बीपीसीएस और आईओसी ने अपनी वेबसाइट पर दी है, वही 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिया गया है !
अब यह छोटे गैस सिलेंडर 264.50 रुपये के मिलेंगे वही सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी अच्छे खासे बढ़ा दिए है, देश में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 119 रुपये महंगे मिलेगा इसी साल अगस्त में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1004 रुपये का मिल रहा था 19 किलो गैस वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 119 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है !!
साथ ही साथ इन महानगरों में भी गैस सिलेंडर के दाम को बढ़ा दिया गया हैं,कोलकाता में अब बगैर सब्सिडी वाले घरेलु सिलेंडर के दाम 706 रूपये का मिलेगा,मुंबई में घरेलु गैस सिलेंडर के दाम 651 रूपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है, वहीं चेन्नई मे प्रति क़ीमत सिलेंडर 695 रूपये हो गए है,इसी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडर की बात की जाये तो दिल्ली में इसके दाम 1204 रूपये प्रति सिलेंडर कर दिए गए हैं ,
अब देखने वाली बात यह होगी की सिलेण्डर का बढ़ता हुआ दाम, आम लोगों की जेब पर कितना प्रभाव डालता है ?







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.