फिर हेरा फेरी
अक्षय कुमार ,सुनील शेट्टी और परेश रावल की जबरदस्त कॉमेडी की बदौलत फिर हेरा फेरी हेरा फेरी से काफी बेहतरीन मानी जाती है।

धूम 2
2004 में आयी धूम से धूम 2 काफी बेहतर तरीके से पेश की गयी। हरीतिक रोशन के अभिनय से सजी ये फिल्म दर्शकों को खूब भायी। भरपूर स्टंट्स और बेहतरीन गानों ने इस फिल्म को देखने लायक बनाया।

आशिकी 2
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयी। शानदार गानों से सजी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

तनू वेड्स मनू रिटर्न्स
कंगना राणावत के डबल रोल ने इस फिल्म को देखने लायक बनाया। र.माधवन और कंगना की बेहतरीन केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आयी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

कहानी 2
विद्या बालन की सुपरहिट हिट फिल्म कहानी का ये दूसरा पार्ट क़ाफी बेहतरीन बनाया गया। बॉक्स ऑफिस पर तो कहानी 2 अपना कमाल नई दिखा पायी पर फिल्म की स्टोरी तारीफ ऐ काबिल थी।









Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.