• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 8th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
सरकारी कामकाज के पुराने ढर्रे में सुधार करें: उपराष्ट्रपति
सरकारी कामकाज के पुराने ढर्रे में सुधार करें: उपराष्ट्रपति
Home
News
देश

सरकारी कामकाज के पुराने ढर्रे में सुधार करें: उपराष्ट्रपति

November 15th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि वे लचीलेपन और सामंजस्य के साथ काम करें तथा सरकारी कामकाज के पुराने ढर्रे में सुधार की कोशिश करें। वे आज हैदराबाद में डॉ. मर्री चन्ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्थान में 93वें बुनियादी पाठ्यक्रम के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि, “स्वराज्य” को “सुराज” में बदलने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक व्यक्ति को जीवन की बेहतरी महसूस होनी चाहिए। श्री नायडू ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर देश की उम्मीदें और आकांक्षाएं टिकी हैं। उन्होंने लौह पुरूष सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा का विचार उन्होंने ही दिया था। सरदार पटेल संयुक्त भारत में विश्वास रखते थे, जो एक सक्षम उच्च नागरिक सेवा के बिना पूरा नहीं हो सकता।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनके जैसे नेता हमारे लिए मूल्यवान धरोहर छोड़ गए हैं। इन नेताओं ने हर नागरिक के लिए वास्तविक स्वतंत्रता का स्वप्न देखा था।

श्री नायडू ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे मिलकर काम करें और अपने अनुभवों से एक-दूसरे का सहयोग करें, ताकि भारत का विकास सही दिशा में हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे भारत और भारत के बाहर से उत्कृष्ट व्यवहारों की सीख प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को  ‘सम्वेदना’, ‘कुशलता’, ‘निष्पक्षता’ और ‘सत्यनिष्ठा’ को मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में अपनाना चाहिए, ताकि वे कारगर और जवाबदेह तरीके से प्रशासनिक काम कर सकें।

इस अवसर पर तेलंगाना के गृह मंत्री श्री नायनी नरसिम्हा रेड्डी, डॉ. मर्री चन्ना रेड्डी मानव संसाधन विकास संस्थान के महानिदेशक श्री वी. पी. आचार्य, शिक्षक और विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 316 से अधिक प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • civil servants
  • civil service officers
  • featuredhomeews
  • government practices
  • hImcomnews
  • Human Resource Development Institute
  • Hyderabad
  • M. Venkaiah Naidu
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article सिंगापुर फिनटेक उत्सव में प्रधानमंत्री का भाषण
Previous article अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में “हुनर हाट”का उद्घाटन

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions