लखनऊ- राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. २० साल की सजा काट रहे राम रहीम के डेरे को लेकर रोज़ नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आपको बता दें कि यहां से 6 महीने में 14 डेड बॉडी अवैध रुप से लखनऊ के एक निजी मेडिकल कॉलेज को भेजी गई थी। यह डेड बॉडी जनवरी २०१७ से लेकर अगस्त २०१७ के बीच भेजी गई थीं. फ़िलहाल हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है.

Gurmit Ram Rahim Singh
७ जनवरी २०१७ मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया ने इस कॉलेज का निरीक्षण किया था, उस समय कॉलेज के पास सिर्फ एक डेड बॉडी थी। कॉलेज में गड़बड़ी मिलने की वजह से कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी गयी थी. जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने स्वास्थ्य मंत्रालय की मान्यता देने वाले कमेटी को फिर सुनवाई का मौका देने को कहा। सुनवाई के दौरान कमेटी यह जानकर दंग रह गई कि कॉलेज को 14 शव सिरसा आश्रम ने दिए हैं। हालांकि उनके डेथ सर्टीफिकेट नहीं थे। कॉलेज प्रबंधन इसका कोई जवाब नहीं दे पाया।

raam rahim
इस पर हरियाणा के स्वास्थ मंत्री अनिल विज ने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. उनका कहना है की मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। अनिल विज का कहना है की मेडिकल कॉलेज की गलती है, उन्हें डेड बॉडी डेथ सर्टीफिकेट देख कर लेनी चाहिए थी. अनिल विज अभी भी डेरा का समर्थन करते पाए गए।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.