• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

October 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
13 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे
13 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे
Home
News
देश

13 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे

August 2nd, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में  मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने सात राज्‍यों में 13 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने  तथा मध्‍यप्रदेश में रतलाम जिले के एलोत में दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) खोलने के प्रस्‍ताव को स्‍वीकृति दे दी है।

13 नए विद्यालय बांदा (उप्र), वाशिम (महाराष्‍ट्र), चाकपीकारोंग (मणिपुर), परभम (महाराष्‍ट्र), नवादा (बिहार), मिर्जापुर (उत्‍तर प्रदेश), भदोही (उत्‍तर प्रदेश), पलामू (झारखंड), सिद्दीपेट (तेलंगाना) कुडामालाकुन्‍ते (कर्नाटक) सीआईएसएफ सूरजपुर (उत्‍तर प्रदेश) देवकुंड (बिहार) तथा बावली (उत्‍तर प्रदेश) में खोले जाएंगे।मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मध्‍यप्रदेश में रतलाम जिले के एलोत में अतिरिक्‍त जवाहर नवोदय विद्यालय स्‍थापित करने की स्‍वीकृति भी दे दी है।मध्‍यप्रदेश के रतलाम जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी प्रतिशत अधिक है और उस जिले में अतिरिक्‍त जेएनवी स्‍थापित करने की मांग की गई है। राज्‍य सरकार भी विद्यालय स्‍थापित करने के लिए आवश्‍यक जमीन और अस्‍थाई भवन देने में दिलचस्‍पी दिखाई है।

फिलहाल केंद्रीय विद्यालय देश में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्‍ता संपन्‍न शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय देश के विभिन्‍न भागों में लगभग 2.50 लाख विद्यार्थियों को निशुल्‍क आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। 13 नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से 13 हजार से अधिक पात्र श्रेणी के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्‍त कर सकेंगे। एलोत में दूसरा जवाहर नवोदय विद्यालय खुलने से छठी से बारहवीं कक्षा के 560 अतिरिक्‍त विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मार्च, 2017 में ‘चुनौती पद्धति’ के अंर्तगत 1160 करोड़ रुपये के अनुमानित आवंटन के साथ देश के नागरिक/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 50 नए केंद्रीय विद्यालय स्‍थापित करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी थी। ये नए केंद्रीय विद्यालय केवल उन्‍हीं स्‍थानों पर खोले जाने थे जहां प्रायोजक अधिकारी केंद्रीय विद्यालय के मानकों के अनुसार पहले आओ, पहले पाओ आधार पर जमीन देने या अस्‍थाई भवन की व्‍यवस्‍था करने के लिए आगे आए।

इस स्‍वीकृति के अनुसार केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अधिकारियों द्वारा आवश्‍यक नियमों को पूरा करने पर 37 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रशा‍सनिक आदेश जारी किया था।

चुनौती पद्धति के अंर्तगत प्रस्‍तावों पर विचार के लिए दिशा निर्देश सितंबर 2017 में जारी किए गए। उसके बाद सभी शेष प्रस्‍ताव तथा नए प्रस्‍ताव पर बनाई गई समिति ने विचार किया और चुनौती पद्धति के अंर्तगत नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रस्‍तावों पर विचार करने की सिफारिश की। समिति ने चुनौती पद्धति के अंर्तगत अधिकतम भारांक वाले 134 प्रस्‍तावों की सिफारिश की ताकि स्‍वीकृति के लिए इसे सक्षम अधिका‍री के पास रखा जा सके।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • (Karnataka)
  • 13 new Kendriya Vidyalayas
  • Banda (Uttar Pradesh)
  • Baoli (Uttar Pradesh).
  • Bhadohi ("Uttar Pradesh)
  • Cabinet Committee on Economic Affairs
  • Chakpikarong (Manipur)
  • CISF Surajpur (Uttar Pradesh)
  • Devkund (Bihar)
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • Jawahar Navodaya Vidyalaya
  • Kudamalakunte
  • Mirjapur (Uttar Pradesh)
  • Nawada (Bihar)
  • Palamau (Jharkhand)
  • Parbhani (Maharashtra)
  • Prime Minister Shri Narendra Modi
  • Siddipet (Telangana)
  • Washim (Maharashtra)
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए वित्त पोषण बढ़ा
Previous article राष्ट्रपति का उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार समारोह में सम्बोधन

urvashi Goel

Related Posts

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market Articles
October 28th, 2026

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा Articles
October 27th, 2026

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Introduction: When the Tricolour Becomes a Voice: The Indian national flag represents unity,...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Oct 28th 4:21 PM
Articles

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

Oct 27th 4:20 PM
Articles

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Oct 26th 6:02 PM
Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Oct 24th 6:22 PM
Education

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका

Oct 24th 5:40 PM
Articles

छठ महापर्व: आस्था, प्रकृति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम

Oct 24th 4:23 PM
Articles

A Stolen Childhood: When Innocence Meets Evil

Oct 22nd 5:58 PM
Articles

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विरोध प्रदर्शन: छात्र प्रतिनिधित्व और परिसर में लोकतंत्र की लड़ाई

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions