4 May 2020,Sahil Saini
हरियाणा में शराब पर बोतल के हिसाब से कोरोना सेस लगेगा। हरियाणा सरकार ने प्रति बोतल 2 से 20 रुपये तक सेस लगाने का बड़ा निर्णय लिया है। हरियाणा मंत्रिमंडल ने इसका फैसला 30 अप्रैल को लिया था। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठेके कैसे खुलेंगे, इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना ही है। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानें खोलने का फैसला पड़ोसी राज्यों की स्थिति को देखकर लेंगे। चौटाला ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस को सख्ती के साथ लागू करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शराब का पुराना स्टॉक चेक किया था, 53 ऐसी जगह हैं जहां पर स्टॉक रखा जाता है। इनमें से कई में अनियमितताएं मिली हैं। उन पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना लगाया जाएगा।वही दुष्यंत चौटाला ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला के बयान के जवाब में कहा कि हमने अपनी जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाई है। चाहे वे हरियाणा में हो या हरियाणा से बाहर। दूर-दराज के प्रदेशों से अपने फंसे हुए नागरिक को प्रदेश में लाने का काम किया है। 9618 कॉल आई हैं जो दूसरे राज्यों में रुके हुए हैं। कंटेनमेंट जोन से अपने नागरिक वापस नहीं लाए जा रहे क्योंकि पंजाब ने ये गलती की और एक दम से मरीज बढ़ गए हैं।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.