• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 12th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
राजस्थान संकट पर रानी वसुंधरा की चुप्पी बन सकती है भाजपा की चुनौती
Home
Articles

राजस्थान संकट पर रानी वसुंधरा की चुप्पी बन सकती है भाजपा की चुनौती

July 18th, 2020 urvashi Goel Articles 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

Anushtha Singh

राजस्थान में जारी सियासी उठा – पटक के बीच छोटे से लेकर बड़े नेता अपनी राय दे रहे हैं, सूबे की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे बिल्कुल ख़ामोश हैं, कुछ इस हद तक कि कई लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि ख़ामोशी में आपके क्या राज़ छुपा है? विरोधी पार्टी की सरकार गिरने और अपने दल के फिर से सत्ता में पहुंचने जैसे अहम मामले में राजे का कोई सीधा बयान आना तो दूर, पिछले हफ़्ते भर में उन्होंने ‘सचिन-पॉलिटिकल-अफ़ेयर’ पर एक ट्वीट तक नहीं किया है.

वसुंधरा राजे किसी युवा नेता, और वो भी पिछड़ी जाति से ताल्लुक़ रखनेवाले नेता के पार्टी में आने को अपने लिए ख़तरे के तौर पर देख सकती हैं जो आज नहीं तो भविष्य में उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. वसुंधरा राजे पार्टी की उन नेताओं में से हैं जो मोदी-शाह की जोड़ी के सामने अभी तक पूरी तरह नतमस्तक नहीं हुई हैं और अपनी बात रखने और उसे मनवाने से गुरेज़ नहीं करतीं.पार्टी ने जब दो साल पहले वर्तमान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बीजेपी अध्यक्ष बनाने की कोशिश की थी तो राजे ने इसमें अड़ंगा डाल दिया था और अमित शाह की तमाम कोशिशों के बावजूद मामला लंबे वक़्त तक लटका रहा और आख़िरकार सतीश पुनिया के नाम पर समझौता हो सका.

भाजपा के तरफ से राजे को मंत्री पद देकर केंद्र में लाने की कोशिशें भी अबतक नाकाम रही हैं. इस बीच पूरा मामला एक ऐसा रूख़ लेता नज़र आ रहा जिससे ये भी कहना मुश्किल होता जा रहा है कि सचिन कांग्रेस में ही रहेंगे या पार्टी छोड़ देंगे. हालांकि सचिन अभी भी कांग्रेस के सदस्य हैं. ना तो उन्हें पार्टी से निकाला गया है और न ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है.सचिन पायलट ने कई बार इसे दोहराया है कि वो बीजेपी में नहीं जा रहे और साथ ही ये भी कि इस तरह की बातें गांधी परिवार से उनके रिश्ते ख़राब करने के लिए उड़ाई जा रही हैं. लेकिन इतना तो साफ़ है की सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बिछाई शतरंज की चाल में फँस गए.

ऐसे में उनके लिए कांग्रेस में बने रहने का रास्ता बहुत मुश्किल लगता है, बिना कुछ हासिल हुए तेवर बदलने से उनके आत्मसम्मान और छवि को ठेस लगेगी,
और दूसरी ओर अगर वो बाग़ी सुर बरक़रार रखते हैं तो गहलोत खेमा उनके लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है. सचिन के पार्टी में बने रहने का विकल्प तो है ही, लेकिन इसमें हाईकमान को आकर सुलह-सफ़ाई करवाना पड़ेगा, वो हाईकमान ने अभी तक नहीं किया है.असली निराशा हाईकमान को लेकर है. आज कांग्रेस में हाईकमान है ही नहीं.

वसुंधरा राजे की पूरे मामले में भूमिका देखकर इतना तो तय है की अगर बीजेपी में सचिन पायलट का दाख़िला होता है तो वो उतना ही हंगामा भरा होगा जितना कांग्रेस से उनका निकलना होगा. वसुंधरा राजे को भी मालूम है कि ‘उनको इस पूरे उठापटक से कोई विशेष लाभ नहीं मिलनेवाला तो वो क्यों बोलें’?

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article शिवरात्रि का त्यौहार शिव और शक्ति का अभिसरण
Previous article पालघर साधु हत्याकांड मे चार्जशीट दाखिल, जानें CID ने घटना की मुख्य वजह क्या बताई

urvashi Goel

Related Posts

Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Protecting nature for a healthier and sustainable future Introduction The environment is the foundation...
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

India have taken a strong position in the opening Test against Sri Lanka after producing an impressive...
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Most of us have seen this flower. It's a common plant to see in parks and even roadside grass patches. But...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions