22 February 2020, Neha Pandey
शहनाज गिल इन दिनों अपने नए शो ‘मुझसे शादी करोगे’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस शो में उनका स्वयंवर रचाया जा रहा है. इस कारण से वो इस घर में बंद हैं मगर वो बिग बॉस के घर जैसा पूरी तरह बंद नहीं हैं. वो टीवी के क्यूटेस्ट कपल माही विज और जय भानुशाली के घर इस उनकी बेटी तारा से मुलाकात करने पहुंची. दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की एक फोटोशॉप इमेज काफी वायरल हो रही थी. मगर सच तो यह है की वो एक फेक फोटो है. सोशल मीडिया पर ये फोटो छा गई है और फैंस इसे काफी शेयर कर रहे हैं.
सिद्धार्थ भले ही शहनाज गिल से मिलने न पहुंचे हों लेकिन दोनों एक दूसरे के कॉण्टेक्ट में हैं. यह खुलासा खुद शहनाज ने किया था जब उनसे इंस्टाग्राम लाइव पर पर एक फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में सवाल किया था. पिछले कुछ महीनों से ‘बिग बॉस 13’ में होने के कारण शहनाज और सिद्धार्थ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों के काफी करीब होने के भी बहुत चर्चे हुए थे. शो में भी दोनों एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते और एक दूसरे का काफी पक्ष लेते नज़र आते थे. शो में दोनों के बीच की इस केमेस्ट्री को इस काफी पसंद किया था कि शो के दौरान सोशल मीडिया पर सिडनाज भी ट्रेंड करने लगा था. दोनों कंटेस्टंट्स ने फाइनल तक का सफर साथ तय किया था. आखिरी में शहनाज शो में टॉप 3 तक पहुंची और सिद्धार्थ शो के विनर घोषित किए गए.
कलर्स टीवी ने बिग बॉस खत्म होने से पहले ही शहनाज और बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को लेकर एक नया शो ‘मुझसे शादी करोगे’ शुरू हो चुका है. इस शो में शहनाज और पारस का स्वयंवर रचाया जाएगा. दोनों से शादी करने के लिए 6-6 दावेदार पहुंच चुके हैं. शो के टीजर रिलीज होने के साथ ही काफी चर्चा होनी शुरू हो गई थी. इसका टीजर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
साथ ही आपको बता दें कि इस शो से शहनाज के घरवालों को काफी आपत्ति थी. शहनाज के पिता ने यहां तक कहा था की अगर ये शो शुरू किया गया तो वो शिवसेना की मदद लेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि शो उनकी बेटी को कटरीना कैफ की जगह राखी सावंत बना रहा है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.