क्या आपको याद हैं कि लाल बहादुर शास्त्री कौन थे और उनकी जयंती कब मनाई जाती हैं

2 अक्टूबर को पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा होता है, और इसी बीच बहुत से लोगों को यह याद नहीं रहता कि इसी दिन लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती होती है। लाल बहादुर शास्त्री हमारे भारत के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री थे जो सफलता के शिखर पर पहुंच कर भी जमीन और किसानों से जुड़े रहे। देशवासियों के लिए अपना वेतन त्याग देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी बहुत ही सादगी का जीवन जीते थे।

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को बनारस (उत्तर प्रदेश) के एक छोटे से शहर मुगलसराय में हुआ था उनके पिता अध्यापक थे शास्त्री जी की 1 वर्ष की आयु में ही उनके पिता की निधन हो गया था।

लाल बहादुर शास्त्री एक बेहद गरीब परिवार से आते थे। छोटे से शहर में ही छोटे से स्कूल में उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई हुई। फिर हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए उन्हें वाराणसी में उनके अंकल के पास भेज दिया गया। पहनने के लिए जूते नहीं होते थे, तो शास्त्री जी कई किमी स्कूल नंगे पैर पैदल ही जाते थे, चिलचिलाती गर्मी में भी।
कब बने थे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी

लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के पीएम बने उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में कई संकटों से उभारा था। जय जवान जय किसान उनका यह प्रसिद्ध नारा था, जो कि उन्होंने 1965 में भारत-पाक युद्ध और खाद्य संकट के समय दिया था. इस नारे ने देश को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी. हरित क्रांति और श्वेत क्रांति को भी उन्होंने प्रोत्साहित किया

भारत पाकिस्तान के बीच एक ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर हुआ फिर उसके बाद 11 जनवरी 1966 में ताशकंद में ही उनका निधन हो गया था निधन का कारण आज भी नहीं पता चला परिवार ने कई बार जांच करने की मांग की लेकिन नहीं हुआ
Shivam Singh
BJMC 3







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.