26 नवंबर 2019, उपेन्द्र पासवान
चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मायावती पार्टी पर जमकर हमला बोला।उन्होंने भवनाथपुर में चुनाव का प्रचार कर रहे थे, ठीक उनके सामने ही बीएसपी पार्टी का मंच भी तैयार था यानी वहां मायावती को भी प्रचार का दौरा करने के लिए आना था। चिराग पासवान ने मंच को देखकर बोले कि वह गरीबों की मंच नहीं है ,अमीरों का है इसमें तो एसी वाले लोग बैठेंगे आम जनता के लिए नहीं। लोजपा के लिए ऐसी आम है,जो इतना कमजोर है कि कभी भी टूट सकता है इसी से पता चलता है कि अमीरों की पार्टी क्या है,और गरीबों की पार्टी क्या है। जो शख्स ऐसे मंच से जीतकर जाएगा वह हमेशा ऐसी कमरे में ही बंद रहेगा। लेकिन जो शख्स आम मंच से जीतकर जाएगा,वह धूल रहे चाहे धूप रहे चाहे गर्मी हो बरसात हो सभी कठिनाइयों को झेलते हुए आपके साथ 24 घंटा रहेगा।चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी से अलग होकर अकेले अपने दम पर चुनावी मैदान में उतर चुका है। भवनाथपुर से रेखा देवी चुनावी मैदान में प्रत्याशी के रूप में है।वहीं बीजेपी और कांग्रेस भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।यह तो काफी दिलचस्प चुना है,सभी पार्टियों के लोग एक से बढ़कर एक स्टार प्रचारक को मैदान में उतार रहे हैं। अब देखना यह है,कि क्या स्टार प्रचारक का प्रभाव जिस विधानसभा में उतारा जा रहा है उसका प्रभाव पड़ेगा या नहीं।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.